{"_id":"6488b7270e3e9eda500e3384","slug":"lean-government-building-will-not-be-given-to-private-organization-rewari-news-c-198-1-rew1001-1130-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: समिति के आगे झुकी सरकार, निजी संस्था को नहीं दिया जाएगा भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: समिति के आगे झुकी सरकार, निजी संस्था को नहीं दिया जाएगा भवन
Wed, 14 Jun 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर 4 स्थित सरकारी स्कूूूूूूूूल के भवन को एक संस्था को लीज पर दिए जाने के मामले में आखिरकार संघर्ष समिति की के आगे सरकार को झुकना पड़ा। सरकार ने मान लिया कि जिले में इस संस्था को कहीं भी सरकारी भवन नहीं दिया जाएगा। इसके बाद संघर्ष समिति ने सर्वसम्मति से आंदोलन वापस लेने की घोषणा कर दी है। यह भी निर्णय लिया कि 24 जून तक सरकार व संस्था के बीच हुआ समझौता रद्द किया जाए। अन्यथा 25 जून को बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। संघर्ष समिति ने प्रशासन से मांग की है कि सेक्टर चार के स्कूल भवन को लड़कों के कॉलेज के लिए स्थानांतरित किया जाए। हालांकि कन्या स्कूल बचाओ संघर्ष समिति की ओर से धरना मंगलवार को पांचवे दिन भी जारी रहा।
सुपर 100 कार्यक्रम के तहत बच्चों को कोचिंग देने वाली एक संस्था को सेक्टर 4 स्थित कन्या स्कूल का भवन लीज पर दे दिया गया था। 2 जून को शिक्षा मंत्री की ओर से इस भवन का उद्घाटन किया गया था। उसके बाद से शहरवासियों ने इसके खिलाफ आवाज उठाना शुरू कर दिया था। इसके बाद भाजपा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास के नेतृत्व में 9 जून को स्कूल के गेट के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया तथा 11 जून को स्कूल भवन के गेट पर ताला जड़ दिया गया था। हालांकि 12 जून को डीसी के साथ संघर्ष समिति व संस्था के निदेशक के साथ बातचीत भी हुई थी, लेकिन इस बातचीत में कोई समाधान नहीं निकल पाया था।
संघर्ष समिति के प्रवक्ता एडवाेकेट राजेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम को प्रशासन की ओर से यह आश्वासन दिया गया है कि इस संस्था को जिले में कहीं भी सरकारी भवन नहीं दिया जाएगा। सरकार व संस्था के बीच हुआ समझौता भी 24 जून तक रद्द कर दिया जाएगा। इसके अलावा यह स्कूल भवन लड़कों के काॅलेज के नाम स्थानांतरित करने का भी भरोसा दिया गया है। आश्वासन के बाद संघर्ष समिति की बैठक हुई, जिसमें अस्थाई तौर पर धरना खत्म करने का निर्माण लिया है। प्रवक्ता ने बताया कि अगर 24 जून तक समझौता रद नहीं किया गया तो 25 जून को यादव धर्मशाला में बैठक बुलाकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास, पूर्व जिला प्रमुख सतीस यादव, जजपा नेता श्यामसुंदर सभरवाल, सेवानिवृत जिला शिक्षा अधिकारी धर्मबीर बल्डोदिया, सेक्टर 4 आरडब्ल्यूए प्रधान अजय यादव, सचिव अनिल यादव, मंजीत जेलदार, महेंद्र सिंह चौहान,राजपाल यादव, मलखान सिंह व गुरदयाल नंबरदार सहित अन्य मौजूद रहे।