{"_id":"68ffbd8d1e2c5b33b50b6d34","slug":"lawn-tennis-court-renovated-no-coach-found-rewari-news-c-198-1-rew1001-228071-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: लॉन टेनिस कोर्ट का जीर्णोद्धार हुआ, प्रशिक्षक नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: लॉन टेनिस कोर्ट का जीर्णोद्धार हुआ, प्रशिक्षक नहीं मिला
विज्ञापन
लॉन टेनिस कोर्ट
रेवाड़ी। राव तुलाराम स्टेडियम में लॉन टेनिस कोर्ट का जीर्णोद्धार तो हो गया लेकिन कोच नहीं मिलने से अभ्यास प्रभावित हो रहा है। टेनिस कोर्ट पर 10 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। लॉन टेनिस कोर्ट में जगह-जगह दरारें पड़ गईं थीं।
अब इसकी फिनिशिंग कराकर मैदान के चारों ओर फ्लड लाइट लगा दी गई है। इससे देर शाम तक लान टेनिस खेलने में खिलाड़ियों को कोई परेशानी नहीं होगी।
स्टेडियम में 10 वर्ष पहले ही लॉन टेनिस मैदान बनाया था। आरंभ में खिलाड़ी यहां खेलने आते भी रहे थे लेकिन प्रशिक्षक नहीं होने के कारण खिलाड़ियों का रूझान नहीं बढ़ पाया।
कोच नहीं होने के कारण अभ्यास प्रभावित हो रहा है। इसके चलते अब खिलाड़ी भी कम आ रहे हैं। स्टेडियम में लाॅन टेनिस का मैदान मानक के अनुसार बनाया गया है।
वर्जन:
लॉन टेनिस कोर्ट का जीर्णोद्धार करा दिया गया है ताकि खिलाड़ी बिना परेशानी के यहां खेल सकेें। लाॅन टेनिस का प्रशिक्षक नियुक्त करने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। -ममता, कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी, रेवाड़ी।