फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Larva testing activities will now be increased

Rewari News: लार्वा जांच की गतिविधियां अब बढ़ाई जाएंगी

Mon, 27 May 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 27 May 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Larva testing activities will now be increased
रेवाड़ी। रेवाड़ी में डेंगू का लार्वा की जांच करते स्वास्थ्य विभाग के अ​धिकारी। स्रोत: विभाग
रेवाड़ी। जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया। ऐसे में गर्म हवा के चलते मच्छर भी कूलर, एसी और हौदी में भरे पानी में शरण ले रहे हैं।
विज्ञापन

वोटिंग की प्रक्रिया पूरी होने पर अब लार्वा चेकिंग की गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी। अभी तक विभाग की ओर से लगभग 40 जगह लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अलावा टीम के सदस्यों का कहना है कि जहां पर कूलर, एसी व होदी में जांच की जा रही है, वहां लार्वा नहीं मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि छोटे बच्चों को पूरे बाजू के कपड़े पहनाएं। मच्छरदानी का भी प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन


डेंगू के अभी तक तीन केस मिले

फिलहाल राहत है कि 8 मई के बाद कोई केस नहीं मिले हैं। डेंगू के अभी तक तीन ही केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कूलर, एसी व हौदी में भरे पानी को नियमित बदलते रहना चाहिए। डेंगू का मच्छर साफ पानी में ही पनपता है। नागरिक अस्पताल में अब रोज 10 से लेकर 15 नमूनों की जांच की जा रही है। ये सैंपल सिविल के ही नहीं, बल्कि पीएचसी-सीएचसी से भी आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

वर्जन
अभी तक विभाग की ओर से लगभग 40 जगह लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किए गए हैं। अभी तक केवल तीन ही डेंगू के कैसे मिले हैं।- डॉ. अमित यादव, नोडल अधिकारी (डेंगू एवं मलेरिया)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed