Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Land in Nangli Godha included under Section 7A to curb illegal plotting

Rewari News: अवैध प्लॉटिंग रोकने को नंगली गोधा की जमीन 7ए में शामिल

Tue, 17 Nov 2026 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 17 Nov 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Land in Nangli Godha included under Section 7A to curb illegal plotting
कुंड। राजस्व विभाग ने नंगली गोधा गांव की जमीन को धारा 7ए के दायरे में शामिल किया है। यह गांव कुंड-मनेठी उप तहसील में आता है। अब इस गांव में जमीन की रजिस्ट्री नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग (डीटीपी) की अनुमति के बाद ही हो सकेगी। सरकार का यह कदम क्षेत्र में बढ़ रही अवैध प्लॉटिंग पर अंकुश लगाने के लिए है।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य नियमों के विरुद्ध जमीन की खरीद-फरोख्त को रोकना है। कुंड के पास एम्स निर्माण शुरू होने से आसपास के गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त बढ़ी है। प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों पर नियंत्रण के लिए यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इससे पहले धामलावास और ठोठवाल गांवों के कुछ खसरों को भी 7ए के दायरे में लाया गया था। उप तहसीलदार कुनाल ने बताया कि चंडीगढ़ से मिले आदेशों के बाद नंगली गोधा गांव के सभी खसरों की जमीन को धारा 7ए के दायरे में लिया गया है। कुंड-मनेठी उप तहसील में कुल 51 गांव आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने संभाला कार्यभार
मनेठी तहसील में नवनियुक्त नायब तहसीलदार कुनाल ने कार्यभार संभाला। उन्होंने कर्मचारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए। तहसील में आने वाले लोगों के कार्य निर्धारित समय में पूरे किए जाएं। कोई भी फाइल अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए। सभी पटवारी अपने-अपने सर्कल में बैठकर लोगों के राजस्व संबंधी कार्यों का निपटारा करें। वे नियमानुसार समय पर सेवाएं उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed