{"_id":"5f722b028ebc3e9bb604d91d","slug":"lal-dora-12-village-people-rewari-news-rtk5757708173","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल डोरा मुक्त करते हुए 12 गांव के हर घर की रजिस्ट्री कर दिया जाएगा मालिकाना हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल डोरा मुक्त करते हुए 12 गांव के हर घर की रजिस्ट्री कर दिया जाएगा मालिकाना हक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी यशेन्द्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण परिवेश के लोगों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक दिलाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार की ओर से स्वामित्व योजना एक सार्थक कदम है। पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में रेवाड़ी जिला के 12 गांवों को लाल डोरा मुक्त करते हुए गांव के हर घर की रजिस्ट्री कर मालिकाना हक दिया जा रहा है। सिंह ने स्वामित्व योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत संबंध संपत्ति नामांकन की प्रक्रिया को सरल बनाना है। इस योजना के अंतर्गत ड्रोन के द्वारा अंदर आबादी की भूमि मैपिंग पायलेट प्रोजेक्ट के तहत फिलहाल 12 गांवों में कर ली गई है। गांव के लोगों को एक मालिकाना प्रमाणपत्र दिया जाएगा। संपत्ति को लेकर जो भ्रम की स्थिति रहती है वो दूर हो जाएगी। इससे गांव में विकास योजनाओं की प्लानिंग सही तरीके से हो सकेगी।
लाल डोरे के नक्शे के पास कर प्रक्रिया की पूरी
सोमवार को 12 गांवों में ग्राम सभाओं का आयोजन करते हुए लाल डोरे के नक्शे को पास कर योजना अनुसार प्रक्रिया अमल में लाई गई है। इनमें रेवाड़ी खंड के गांव मुडलिया, काकोडिया, डाबडी, घुडकावास, कान्हावास, नयागांव, भवाड़ी, बालावास अहीर व शहबाजपुर खालसा तथा धारूहेड़ा खंड के गांव निगानियावास, रालियावास व जोनावास शामिल है। जिसमें सीईओ जिला परिषद त्रिलोक चंद, एसडीएम एवं डीडीपीओ कुशल कटारिया, एसडीएम रेवाडी रविन्द्र यादव, एसडीएम बावल मनोज कुमार, नगराधीश संजीव कुमार, डीआरओ विजय यादव, तहसीलदार प्रदीप देशवाल, नायब तहसीलदार धारूहेड़ा कृष्ण कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।