फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Lakhs of rupees cash and jewelery stolen from grocery shop and house

Rewari News: परचून की दुकान व घर से लाखों रुपये की नकदी व आभूषण चोरी

Tue, 06 Dec 2022 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees cash and jewelery stolen from grocery shop and house
गांव खुशपुरा स्थित बस अड्डा के पास चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नीचे बनी किरयाने की दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की नकदी, आभूषण व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जाटूूसाना थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खुशपुरा निवासी शिव कुमार ने बताया कि उन्होंने गांव में किरयाने के की दुकान की हुई है। रोजाना की तरह सोमवार की रात को दुकान बंद कर ऊपर बने अपने मकान में सोने चला गया था। उनके माता-पिता नीचे बने हॉल में सो रहे थे। देर रात करीब 2 बजे दुकान का ताला तोड़कर चोर एक गल्ले में रखी करीब 7 हजार रुपये, गल्ले के नीचे रखी चार हजार रुपये की खेरी, 3 दस-दस के नोटों की गड्डी व दूसरे गल्ले से डेढ़ लाख रुपये चोरी कर लिए। उसके बाद चोरों ने घर में पहली मंजिल पर बने कमरे में घुसकर संदूक का ताला तोड़कर सोनू की अंगूठी, चेन एवं चांदी की अंगूठी व पायजेब चोरी करने के बाद दूसरे संदूक को खोलने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान आवाज सुनकर शिवकुमार के पिता वेदप्रकाश ने चोरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चोरों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद चोर कमरे में रखे 10 किलोग्राम देसी घी व कपड़े लेकर फरार हो गए। शोर सुनकर शिव कुमार जब मकान से नीचे उतरे तो उन्होंने देखा कि चोर उसके पिता के साथ मारपीट कर दुकान व कमरे से लाखों रुपये की नकदी व आभूषण चोरी कर भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed