फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   lady hangs the noose

आर्थिक कमजोरी के कारण कंपनी कर्मी महिला ने फंदा लगाकर जान दी

Wed, 15 Jul 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
lady hangs the noose
बावल रोड पर गांव बिठवाना में एक कंपनी कर्मी महिला ने मंगलवार रात को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला द्वारा आत्महत्या का कारण आर्थिक कमजोरी माना जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव बिठवाना निवासी करीब 35 वर्षीय सुमन बावल औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में काम करती थी। मंगलवार की देर शाम भी वह कंपनी से ड्यूटी करने के बाद वापस घर लौटी थी। रात को उसने अपने कमरे पर फांसी का फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद पति ने उसे फंदे पर झूलता हुआ देख शोर मचाया। उसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी आर्थिक स्थिति कमजोर होना पाया गया है। इसी के चलते महिला मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम कराया तथा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed