फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   lady death in kosli

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, केस दर्ज

Sun, 30 May 2021 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
lady death in kosli
कोसली। जिले के गांव नाहड़ में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला की हत्या का शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

गांव नाहड़ निवासी अमित की पत्नी प्रियंका की शनिवार को मौत हो गई। सूचना के बाद नाहड़ चौकी पुलिस व गांव रतनथल से मायका पक्ष के लोग भी पहुंच गए। शिकायत में रतनथल निवासी धर्मबीर ने कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी प्रियंका की शादी वर्ष 2017 में गांव नाहड़ निवासी मदन सिंह के लड़के अमित से की थी। शादी के बाद से ही प्रियंका के ससुराल वाले उसे दहेज को लेकर परेशान करते थे। इस बारे में कई बार उन्हें समझाया गया। मामले को लेकर रतनथल व गांव नाहड़ के ग्रामीणों की पंचायत भी हुई। बेटी के ससुराल पक्ष पर इसका कोई असर नहीं हुआ। उसका पति अमित, ससुर मदन सिंह वह सास लाली देवी आए दिन प्रियंका के साथ मारपीट करते रहे। शनिवार को उसके ससुराल से सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। सूचना के बाद वह परिवार के लोगों को लेकर नाहड़ अस्पताल पहुंचे तो देखा कि प्रियंका के शरीर पर चोटों के निशान थे। मृतक प्रियंका के पिता ने अपनी बेटी के ससुराल पक्ष पर उसे मारकर फांसी पर लटकाने तथा बाद में अस्पताल ले जाने का आरोप लगाया है। नाहड़ चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया तथा ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed