फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Lack of basic facilities in Bawal

Rewari News: बावल में मूलभूत सुविधाओं का अभाव

Fri, 27 Sep 2024 07:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 27 Sep 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
Lack of basic facilities in Bawal
रेवाड़ी। बावल बार रूम में चुनावी चर्चा करते अधिवक्ता। संवाद
बावल। विधानसभा चुनाव को लेकर गली, मोहल्ले, चौपाल ही नहीं बल्कि अब तो कोर्ट परिसर में भी अधिवक्ता चुनाव पर चर्चा कर रहे हैं। अपने समर्थित प्रत्याशी को अच्छा बताने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

बावल कोर्ट परिसर के बार रूम में अधिवक्ता चुनावी चर्चा करते दिखाई दिए। अधिवक्ताओं ने बावल की वर्तमान दशा को लेकर चर्चा की। एक अधिवक्ता ने कहा कि बावल का बस स्टैंड बंद पड़ा है। सीवर व्यवस्था ठीक नहीं है। लाइट व्यवस्था भी बावल में नहीं है। हरिओम कौशिक अधिवक्ता और दीपक रोहिला ने लोगों से स्वच्छ छवि के प्रत्याशी को मत देने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बावल के विकास कार्य को लेकर चर्चा की। अधिवक्ताओं ने कहा कि बावल में अभी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इसके लिए किसी भी सरकार ने कोई उचित कदम नहीं उठाए हैं। कुछ कदम उठाए गए हैं तो वह काम अधूरे हैं। इस मौके पर जगबीर महलावत, त्रिलोक चंद तोंगड़, राहुल जोशी, दीपक रोहिल्ला, राजकमल कौशिक, पवन कुमार, भूपेंद्र यादव आदि एडवोकेट अपने विचार व्यक्त किया। अधिवक्ताओं ने बावल का विकास कराने, नए न्यायिक परिसर का निर्माण कराने तथा अधिवक्ताओं के लिए चैंबर के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं देने वाले प्रत्याशी को विधानसभा में भेजने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed