फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   kvs prt paper leak

केवीएस पीआरटी परीक्षा का पेपर लीक

Mon, 05 Oct 2015 12:07 AM IST
रेवाड़ी
रेवाड़ी Updated Mon, 05 Oct 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय संगठन की पीआरटी और एसएससी परीक्षा का पेपर लीक करने वाले गिरोह के 13 सदस्यों को रविवार अलसुबह रेवाड़ी पुलिस ने दबोचा है। आरोपियों के पास दो दर्जन से ज्यादा मोबाइल, लैपटॉप, 19 सिम और लीक पेपर की हार्ड और सॉफ्ट कॉपी मिली है। साथ ही परीक्षार्थियों के 40 एडमिट कार्ड, 4 कार और एक बाइक भी पुलिस ने बरामद की। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने पेपर लीक होने की के बाद परीक्षा रद्द होने की सूचना साइट पर अपलोड कर दी है।

विज्ञापन


रविवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से देश भर के 158 सेंटरों पर पीआरटी पद के लिए परीक्षा होनी थी। पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा ने बताया कि रेवाड़ी पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि शहर के बीएमजी मॉल के पास परीक्षा पत्र के चारों सेट और हल किए पेपरों की कॉपी बेची जानी हैं। सूचना मिलते ही डीएसपी वीरेंद्र सैनी की अगुवाई में टीम गठित की और मौके पर छापामारी की गई।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने मौके से रेवाड़ी निवासी विजय भुरथला समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से सॉल्वड पेपर की हार्ड और सॉफ्ट कॉपी, 4 लाख रुपये नकद, 29 मोबाइल, 19 सिमकार्ड, 40 परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड के अलावा 4 कार और बाइक भी बरामद की हैं। पूछताछ के दौरान शहर के विभिन्न होटलों में रुके 6 अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। रेवाड़ी के मॉडल टाउन थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरगना कोसली से लड़ चुका है चुनाव
गिरोह का सरगना विजय भुरथला मूल रूप से कोसली क्षेत्र के गांव भुरथला का है। उसने कोसली से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। उसे मात्र 10 हजार वोट मिले थे। गिरफ्तार अन्य सदस्यों में कोसली निवासी आशीष और सुमित, नैताना निवासी पवन, गुवानी निवासी सुजान सिंह, जुड्डी निवासी जितेंद्र, डहीना निवासी विक्रांत, चांदनवास निवासी संदीप, मालड़ा निवासी नरेंद्र सिंह, सेक्टर-4 धारूहेड़ा निवासी नीरज, खटोटी कलां निवासी राजकुमार, सुरेंद्र और अमजेर निवासी अवधेश शामिल हैं। दिल्ली से पेपर सॉल्व करने आया डीयू से जुड़ा एक व्यक्ति यहां से पहले ही निकल चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed