फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Kumari Sukanya stands first in essay writing competition

Rewari News: निबंध लेखन प्रतियोगिता में कुमारी सुकन्या प्रथम

Sun, 17 Dec 2023 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 17 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Kumari Sukanya stands first in essay writing competition
रेवाड़ी। गांव बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत जिलास्तरीय प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त किए। इस दौरान अध्यापक मुकेश कुमार ने बताया कि संस्कृत प्रवक्ता कांता लहकरा तथा अध्यापिका प्रिया के मार्गदर्शन में विद्यालय की छात्राओं ने जिलास्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न पुरस्कार प्राप्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निबंध लेखन प्रतियोगिता में कुमारी सुकन्या ने प्रथम स्थान, भाषण प्रतियोगिता में कुमारी अंजली ने तृतीय तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में चंचल, स्वीटी, सोनिया की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही संवाद प्रतियोगिता में शिवानी व अर्णव की टीम तथा राधिका व दीप्ति की टीम ने, पेंटिंग में यशिका ने, श्लोक उच्चारण में कुमारी अंजली ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए। प्राचार्य मनोज कुमार ने प्रार्थना सभा में विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा राज्यस्तर पर और बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रवक्ता नीतू यादव, पवन कुमार, नेहा शर्मा, पूनम देवी, डॉ. सुविधा, डॉ. मनीषा, रेखा रोहिल्ला, रविंद्र कुमार, राजेश कुमार, मंजू लता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed