फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Kosli saw a power outage for 23 hours, causing hardship to residents.

Rewari News: कोसली में 23 घंटे गुल रही बिजली, लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी

Tue, 28 Apr 2026 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Kosli saw a power outage for 23 hours, causing hardship to residents.
कोसली। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से की जा रही अघोषित बिजली कटौती ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी है। कस्बे की नाहड़ रोड कॉलोनी और बाजार क्षेत्र के लोगों का कहना है कि उनके यहां करीब 23 घंटे बाद बिजली आई। लोग गर्मी में बेहाल रहे। इतना ही नहीं व्यापारी भी काफी परेशान रहे।
विज्ञापन

जिससे हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है। बिजली नहीं होने के कारण दुकानदारों को अपने ग्राहकों को वापस भेजना पड़ा। खासकर फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान से जुड़े व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है क्योंकि उनका काम पूरी तरह बिजली पर निर्भर है।
विज्ञापन

घरेलू स्तर पर भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। गृहिणियों को रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी हो रही है, वहीं विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सुबह और रात के समय होने वाली कटौती से विद्यार्थी और नौकरीपेशा लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोसली निवासी राजेश कुमार, विजय और राहुल ने बताया कि बिजली निगम सुबह और शाम के समय ही बार-बार बिजली बंद कर देता है। एक-दो घंटे के लिए बिजली आती है और फिर कटौती शुरू हो जाती है जिससे पूरा दिन इसी प्रक्रिया में गुजर जाता है। जब वे शिकायत के लिए फोन करते हैं तो विभाग की ओर से एक ही जवाब मिलता है बिजली पीछे से बंद है।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी हालात कुछ अलग नहीं हैं। गांवों में भी लगातार बिजली कटौती जारी है, जिससे लोगों में भारी रोष है। बार-बार कटौती के कारण लोग ठीक से सो नहीं पा रहे हैं और बिजली पर निर्भर छोटे कारोबार भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed