फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   korona vaccine

100 में से 10 लोग नहीं ले रहे वैक्सीन की दूसरी डोज..जिले में संक्रमण की दर 0.50 प्रतिशत

Wed, 31 Mar 2021 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
korona vaccine
रेवाड़ी। जिले में टीकाकरण अभियान के 74 दिन बीतने के बाद 4996 लोगों को कोविड टीका लगाया जा चुका है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 100 में से 10 लोग टीके की दूसरी डोज लेने नहीं पहुंचे रहे हैं, जो गंभीर विषय है। लोगों के लिए दूसरी डोज लेना जरूरी है।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार दूसरी डोज लेने के बाद ही शरीर में एंटीबॉडी विकसित होते हैं। वहीं दूसरी ओर संक्रमण की बात करें तो 13 से 30 मार्च के 18 दिनों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुल 7982 सैंपल लिए गए, इनमें से 40 मरीज संक्रमित मिल चुके हैं। अर्थात जिले में संक्रमण की दर 0.50 प्रतिशत है।
विज्ञापन

इसी क्रम में मंगलवार को विभाग की ओर से लिए गए 168 सैंपल में से धारूहेड़ा में चार संक्रमित मिले हैं, वहीं तीन लोग ठीक हुए हैं। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 20 है। जानकारी के अनुसार 27 मार्च को चार मरीज पॉजिटिव मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन बाद फिर से चार मरीज मिलना भी चिंता बढ़ाने वाला है, क्योंकि होली पर्व के दौरान बाजारों से लेकर धुलेंडी के दिन चारों ओर मानकों की अनदेखी हुई है। ऐसे में सात दिनों में मरीजों की संख्या बढ़ने से इनकार नहीं किया जा सकता है।
3147 को लगाया गया टीका
मंगलवार को टीकाकरण के मेगा कैंप में 3147 लोगों को टीका लगाया गया है। वहीं अगले दिन में करीब 7 हजार लोगों को मेगा कैंप के तहत टीका लगाया जाना है। अब 23 सरकारी सेंटरों के अलावा निजी अस्पतालों में भी टीकाकरण किया जा रहा है।
कल से 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वीरवार से 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को टीका लगाया जाएगा। इससे पहले केंद्र सरकार की ओर से 20 बीमारियों की एक सूची जारी की गई थी। इन बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को कोरोना का टीका लग रहा था।
इसके लिये संबंधित व्यक्ति को किसी डॉक्टर से जारी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होता था कि वह सूची में दी गई किसी बीमारी से पीड़ित है। लेकिन अब ऐसा कोई प्रमाणपत्र दिखाने की जरूरत नहीं है। महज एक फोटोयुक्त पहचान पत्र से 45 साल से ऊपर आयु के लोग टीका लगवा सकते हैं।
18 दिन में इस तरह मिले केस
30 अप्रैल को 168 सैंपल में से चार मिले पॉजिटिव, 20 145 में 0, 28 को 845 में 01, 27 को 1219 में 02, 26 को 1050 में 03, 25 को 611 में से 04, 24 को 137 में 01, 23 को 334 में 03, 22 को 57 में07, 21 को 527 में 04, को 617 में 0, 19 को 539 में 02, 18 को 519 में 04, 17 को 295 में 04, 16 को 190 में 04, 15 को 26 में 0, 14 को 276 में 01 व 13 मार्च को 427 सैंपल में से कोई भी पॉजिटिव नहीं पाया गया।
-डोज खराब होने की दर भी चार प्रतिशत
पंजीकरण कराने के बाद टीकाकरण के लिए नहीं पहुंचने वालों की संख्या भी कम नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार चार प्रतिशत डोज खराब हो जाती है। डोज खराब होने का एक और कारण पहली डोज के बाद दूसरी डोज लेने नहीं पहुंचना है। ऐसे में लोगों इस तरह की लापरवाही की बजाय गंभीरता से टीकाकरण में भाग लेने की जरूरत है।

जिले में करीब पांच हजार लोगों को टीका दिया जा चुका है। 100 में से 10 लोग वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं ले रहे हैं। ऐसे लोग बहाना बनाते हैं, लेकिन अब धीरे-धीरे लोगों में टीके का डर खत्म हो गया है। मंगलवार को भी 3147 लोगों को टीका लगाया गया है। बुधवार व वीरवार को करीब 7 हजार लोगों को टीका लगाया जाएगा। वीरवार से 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण शुरू हो जाएगा। जिले में अभी तक संक्रमण बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन लोगों केे पहले जैसे हालातों सेे बचने के लिए कोरोना मानकों की पालना करना जरूरी है।
-डॉ. अशोक कुमार, कोविड प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed