{"_id":"5e3afe6e8ebc3ee6040ab420","slug":"korona-rewari-news-rtk540800157","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की जांच के लिए आइसलोशन वार्ड बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की जांच के लिए आइसलोशन वार्ड बनाए
विज्ञापन
कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के लिए ट्रामा सेंटर में बनाया गया वार्ड।
- फोटो : Rewari
कोरोना वायरस के खतरे को भांपते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तीन आइसोलेशन वार्ड बनाए हैं। इसमें एक शहर के ट्रामा सेंटर में प्रथम तल पर, एक कोसली नागरिक अस्पताल व तीसरा शहर के पायलट चौक पर स्थित पुष्पांजलि अस्पताल में वार्ड बनाया गया है।
कोरोना वायरस के लिए नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. विजय प्रकाश ने बताया कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(आईएमए) से जुड़े सभी चिकित्सकों व जिला के उद्योगा संगठनों को डीसी के निर्देश पर चाइना से आने वाले लोगों व वायरस के किसी भी संक्रमण के बारे में सूचनाएं साझा करने के निर्देश दिए गए हैं।
बावल व धारुहेड़ा क्षेत्र में चल ही औद्योगिक कंपनियों में सभी चीनी कर्मचारियों के प्रवेश पर 20 फरवरी तक रोक लगा दी गई है। एक माह पहले जो कर्मचारी कंपनियों में मौजूद थे। वही कंपनियों में प्रवेश कर सकते हैं। मालूम हो कि यहां पंद्रह से अधिक मल्टी नेशनल कंपनियों में चीनी कर्मचारी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस से संक्रिमित व्यक्ति की जांच के लिए सैंपल को पुणे स्थित लैब में भेजने के लिए वीटीएम की 80 बॉटल अर्थात सैंपल लेने के लिए मीडिया को मंगवा लिया है। इसके अलावा संक्रमण की स्थिति में चिकित्सक बिना डरे उपचार कर सकें, इसके लिए 20 पीपीई किट मंगवाई गई हैं। यहां किट से मतलब चिकित्सकों की संक्रमण से बचने के लिए ड्रेस से है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया गया है। 9416349426 पर कॉल पर वायरस के संबंध में जानकारी व जांच करवाई जा सकती है।