फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Komal won gold medal in athletics championship

Rewari News: एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कोमल ने जीता स्वर्ण पदक

Wed, 16 Oct 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 16 Oct 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Komal won gold medal in athletics championship
फोटो : 12रेवाड़ी। हरियाणा स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने पर खुशी जाहिर करती कोमल।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



कोसली। दड़ौली स्थित एक निजी स्कूल की बारहवीं कक्षा की छात्रा कोमल यादव (रामगढ़) ने करनाल के करण स्टेडियम में 14 अक्तूबर को आयोजित हुई 37वीं हरियाणा स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ऊंची कूद में 155 सेमी जंप लगाकर स्वर्ण पदक जीता है।

खिलाड़ी कोमल का अब नेशनल गेम्स के लिए चयन हो गया है। नेशनल गेम्स भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित होंगे। कोमल राष्ट्रीय खेलों में अब अपने राज्य हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी। कोच धीरज चौहान ने बताया कि कोमल 6 से 10 अक्तूबर तक वाराणसी (यूपी) में आयोजित हुए सीबीएसई नेशनल गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीत कर हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी हैं। विद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर छात्रा कोमल का आरएनएस परिवार की ओर से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed