{"_id":"5f527e998ebc3e546a52ac00","slug":"kolana-village-monika-six-month-reserch-rewari-news-rtk5720268100","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव कोलाना की मोनिका यादव ने 6 माह में किया शोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव कोलाना की मोनिका यादव ने 6 माह में किया शोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव कोलाना निवासी मोनिका यादव पुत्री ओम प्रकाश ने आईआईटी गांधीनगर में एमएससी रसायन विज्ञान का अध्ययन करते हुए बेनजीमिडाजोल एकराइलो नाइट्राइल एज कीमो सेंसर फोर पिक्रिक एसिड डिटक्शन विषय पर अपना शोध प्रस्तुत किया। शोध अंतरराष्ट्रीय पत्रिका मेें एक सितंबर को प्रकाशित हुआ। मोनिका ने बताया कि इस शोध में विस्फोटक के रूप में काम आने वाले संघटक पिक्रिक एसिड की सूक्ष्म इकाई को भी डिटेक्ट किया जा सकता है। मोनिका व उनके सहयोगियों द्वारा ऐसे प्रदीप्ति सील ( फ्लोरोसेंट ) योगिक बनाए गए जो पिक्रिक एसिड के संपर्क में आते ही अपना रंग बदल देते हैं और उसकी खोज करने में मदद करते हैं।
इस कार्य को पूरा करने में लगभग 6 महीने का समय लगा तथा आईआईटी गांधीनगर के प्रोफेसर श्रीराम कनवा, पीएचडी सहयोगी पलास जाना तथा तरुण कुमार का मुख्य योगदान रहा। इससे पहले 23 अगस्त 2020 को भी आईआईटी गांधीनगर के ऑनलाइन दीक्षांत समारोह में मोनिका यादव को अवॉर्ड फॉर आउटस्टेंडिंग रिसर्च से नवाजा गया था। मोनिका ने बताया की दृढ़ निश्चय और परिश्रम ही सफलता के मूल मंत्र है जो अपने दादा जयदेव यादव व दादी देवकोर व परिवार जनों की प्रेरणा से प्राप्त किए। मोनिका की इस उपलब्धि पर गांव कोलाना के सरपंच मनोज कुमार शास्त्री, डा. कपूर सिंह, ताऊ धर्मपाल, जगदीश चंद्र थानेदार, धर्म बीर, डॉ. सत्यवीर, श्रीचंद, परमानंद, मास्टर रणधीर, आनंद प्रकाश, ब्रह्म प्रकाश, सूबेदार बिरेंद्र आदि ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।