फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Knowledge given to achieve Sadhana by staying in Karmayoga

Rewari News: कर्मयोग में रहकर साधना प्राप्त करने का दिया ज्ञान

Fri, 01 Aug 2025 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Knowledge given to achieve Sadhana by staying in Karmayoga
रेवाड़ी। ब्रज गोपिका सेवा मिशन की तरफ से श्री कृष्ण भवन में संचालित प्रवचन के अंतिम दिन डॉ. युगल स्वामी ने अपने मुखारविंद से कर्मयोग में रहकर किस प्रकार साधना करनी है, उसका विस्तृत ज्ञान दिया। साथ ही भगवान के मधुर स्वरूप के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इन्द्रिय, मन, बुद्धि से परे एवं ज्ञाता स्वरूप जिस निर्विशेष ब्रह्म की प्राप्ति के लिए असंख्यों जप एवं तप करने वाले वर्षों तक भटका करते हैं एवं जिसके लिए योगी लोग अष्टांग योग करने के पश्चात् योग की अग्नि में जलकर भस्म हो जाते हैं। फिर भी भगवान की किंचित भी कृपा को साधन बल से नहीं प्राप्त कर पाते हैं। गुरुदेव कहते हैं कि वही पूर्णतम पुरुषोत्तम ब्रह्म श्रीकृष्ण अपनी माता यशोदा की गोद में जाने के लिए पृथ्वी पर लौटता हुआ अत्यन्त व्याकुलतापूर्वक रो रहा है, जिसका अभिप्राय यह है कि मैया मुझे गोद में ले ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed