{"_id":"61e85a2001bba56f801fc1e7","slug":"knife-stabbed-in-young-man-s-waist-on-minor-issue-condition-critical-rewari-news-rtk6361828188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात पर युवक की कमर में घोंपा चाकू, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली बात पर युवक की कमर में घोंपा चाकू, हालत गंभीर
विज्ञापन
कैप्शन नं.- 04 आर रेवाड़ी। अस्पताल में भर्ती घायल जितेंद्र।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी जिले में युवकों ने मामूली बात पर एक युवक को चाकू घोंपकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कसौला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार रेवाड़ी के गांव बोलनी निवासी जितेंद्र मंगलवार शाम अपने दोस्त विजय व नीरज के साथ खड़ा होकर बातचीत कर रहा था। तभी उसके ताऊ नंदलाल का लड़का नरेश ट्रैक्टर लेकर घर से खेत की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही विजय व मोहन ने उसे रोक लिया और उसके ट्रैक्टर की चाबी निकाल ली।
आरोपियों ने नरेश के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। जितेन्द्र झगड़ा होता देख उनके पास पहुंचा और आरोपियों से ट्रैक्टर की चाबी मांगी। इस बीच आरोपी विकास ने उसका गिरेबान पकड़ लिया और पीछे से प्रवीण उर्फ भोलू ने उसकी कमर में चाकू घोंप दिया। चाकू लगते ही जितेन्द्र लहूलुहान होकर गिर गया।
विज्ञापन
आरोपी धमकी देते हुए बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। जितेंद्र को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल जितेन्द्र की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे एक निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वहीं कसौला थाना पुलिस ने आरोपी विकास, मोहन, प्रवीण उर्फ भोलू के खिलाफ धारा 323, 324, 341, 506, 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
कोट
आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। देर रात कई जगह दबिश दी गई, लेकिन अभी बदमाश हत्थे नहीं चढ़े हैं।
-विद्यासागर, इंचार्ज, कसौला थाना