फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   KLP College becomes encyclopedia of historical information of the state

Rewari News: केएलपी कॉलेज बना प्रदेश की ऐतिहासिक जानकारियों का एनसाइक्लोपीडिया

Thu, 23 Nov 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 23 Nov 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
KLP College becomes encyclopedia of historical information of the state
रेवाड़ी के केएलपी कॉलेज में आयोजित प्रदर्शनी में जानकारी लेते जिलेभर के विद्यार्थी। स्रोत : कॉल
रेवाड़ी। किशनलाल पब्लिक कॉलेज में हरियाणा साहित्य और संस्कृति अकादमी, पंचकुला और इतिहास व संस्कृति प्रकोष्ठ, कुरुक्षेत्र की ओर से हरियाणा के इतिहास पर दो दिवसीय प्रदर्शनी ”युग-युगों से हरियाणा” के दूसरे दिन का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. कविता गुप्ता ने किया।
विज्ञापन


महाविद्यालय प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने इस अभूतपूर्व आयोजन के लिए इतिहास विभाग के अध्यक्ष सहित सभी विद्यार्थी और प्राध्यापकों को सराहना करते हुए विद्यार्थियों के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन

इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल यादव ने बताया कि इस प्रदर्शनी में हरियाणा के गौरवपूर्ण इतिहास से संबन्धित फोटो और हरियाणा के पुराने इतिहास के दुर्लभ और ऐतिहासिक दस्तावेज प्रदर्शित किए गए हैं। इसके साथ-साथ इस प्रदर्शनी में हरियाणा बनने के बाद प्रदेश ने विकास की जिन ऊंचाइयों को छुआ है, उसके बारे में भी प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में हरियाणा साहित्य और संस्कृति अकादमी, पंचकुला की तरफ से हरियाणा के इतिहास से संबन्धित किताबों की प्रदर्शनी भी प्रदर्शित की गई हैं व विद्यार्थियों और शहर के लोग इस प्रदर्शनी से हरियाणा के इतिहास से संबन्धित किताबों को खरीद सकते हैं। दो दिनों तक सुबह 10 बजे से शाम को 3 बजे तक चली इस प्रदर्शनी में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ-साथ शहर के नागरिकों ने हरियाणा के इतिहास को जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अनूठी ऐतिहासिक प्रदर्शनी को देखने मेजबान कॉलेज के विद्यार्थियों के अलावा अन्य महाविद्यालय और जिले भर के अनेक विद्यालयों के विद्यार्थियों और शिक्षकों सहित आम नागरिकों की उपस्थिति व उत्साह सराहनीय रहा। इस ऐतिहासिक प्रदर्शनी में हरियाणा साहित्य व संस्कृति पंचकूला की तरफ से उपस्थित प्रदर्शनी प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बहुत ही विस्तारपूर्वक इस प्रदर्शनी के बारे में बताया और उनके साथ आए हुए राजेश और अशोक भी उपस्थित रहे।

आज के कार्यक्रम में इन्होंने की सहभागिता
आज की इस ऐतिहासिक प्रदर्शनी में वाइस प्रिंसिपल रमन चावला के नेतृत्व में सतीश पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से प्राध्यापक गोपाल वशिष्ठ, मंजू यादव और कुशलपाल के नेतृत्व में जैन पब्लिक स्कूल से प्राध्यापिका निर्मला यादव, सरोज देवी, ममता, हेमलता, पूजा, सुमनलता और नीतू के नेतृत्व में जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से, डॉ. पुष्पांजलि दास के नेतृत्व में होली चाइल्ड स्कूल से और अध्यापक जितेंद्र सैनी, कोमल शर्मा व रवि के नेतृत्व में राज इंटरनेशनल स्कूल से कक्षा 7वीं से 12वीं तक के हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ सहभागिता की।

यह रहे मौजूद
इस अवसर पर डॉ. अनुराधा दीपक, प्रो. प्रदीप अहलावत, डॉ. जया शर्मा, डॉ प्रतिभा, डॉ. अलका शर्मा, डॉ. ऋचा शर्मा, पुष्पा, डॉ. संजय, संगीता यादव, डॉ. मंजू गर्ग, मुकुट अग्रवाल, छवि नारंग, राजकुमार सहित शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ के सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed