फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   KLP College became the winner of the cricket tournament

केएलपी कॉलेज बना क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता

Fri, 11 Feb 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
KLP College became the winner of the cricket tournament
क्रिकेट टूर्नामेंट कप के साथ मौजूद विजेता टीम और अन्य लोग। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। दिल्ली रोड स्थित केएलपी कॉलेज में वीरवार को इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के अंतर्गत अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मेजबान केएलपी कॉलेज की टीम विजेता रही। मेजबान टीम ने फाइनल मैच में अहीर कॉलेज की टीम को 7 विकेट से हराया।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी के अंतर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. रामबीर जाखड़ ने बताया कि एक दिवसीय क्रिकेट स्पर्धा के फाइनल में टॉस जीतकर अहीर कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 125 रन का लक्ष्य दिया। इस दौरान टीम के अनुज (17) और रोहित (16) बनाकर आउट हो गए। कप्तान मोहित 11 बनाकर अंत तक पिच पर जमे रहे। अहीर कॉलेज के खिलाफ केएलपी कॉलेज के खिलाड़ी मनदीप ने एक, अमन ने दो, राकेश ने दो, वैभव ने एक तथा कप्तान पारस ने तीन विकेट लेकर पूरी टीम को 19 ओवर में ही समेट दिया। डॉ. जाखड़ व अहीर कॉलेज के डीपीई धीरज सांगवान ने बताया कि मैच के दूसरे भाग में केएलपी कॉलेज की टीम ने 17 ओवर 5 गेंद में 7 विकेट से मैच को अपने पक्ष में कर लिया। स्कोरर भारत ने बताया कि केएलपी कॉलेज के बल्लेबाज वैभव ने 21, साहिल ने 30, कप्तान पारस ने 16 व महेश ने अंतिम 2 रन के विनिंग शॉट के साथ कुल 25 रन बनाकर ऐतिहासिक पारी खेली। इस दौरान केएलपी कॉलेज क्रिकेट टीम के कप्तान पारस मैन ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए और 29 गेंदों पर 16 रन भी बनाए। फाइनल प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ से अजय सिरोहा और झज्जर से जिला कोच कुणाल चौहान एंपायर के रूप में उपस्थित रहे। केएलपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अभय सिंह यादव, अहीर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एचआर यादव व मेजबान कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने विजेता टीम को सम्मानित करते हुए दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी और इसी प्रकार खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। केएलपी कॉलेज के कोच अनिल सोनी व साहिल पवार ने बताया कि अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता के लिए ट्रायल भी वीरवार को ही होनी है। इसमें विवि का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा। कॉलेज प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, महासचिव कपिल गोयल, कोषाध्यक्ष हेमंत अग्रवाल, पब्लिक एजुकेशन बोर्ड के अध्यक्ष राजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष अजय यादव व पब्लिक एजुकेशन बोर्ड के आजीवन सदस्य परमप्रीत, रिपुदमन गुप्ता, पार्षद दीपक अग्रवाल, एडवोकेट सचिन मलिक, प्रो. सुनील यादव व डॉ. प्रदीप अहलावत ने भी विजेता टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed