फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Kendriya Vidyalaya Bhakli first in National Youth Parliament Competition

Rewari News: राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय भाकली प्रथम

Fri, 04 Sep 2026 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 04 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Kendriya Vidyalaya Bhakli first in National Youth Parliament Competition
कोसली। भाकली स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने फरीदाबाद में आयोजित 37वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में गुरुग्राम जोन के तहत हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य वीर सिंह ने बताया कि दो दिवसीय युवा संसद प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय भाकली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने संसद की कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विजेता टीम को अब संसद की वास्तविक कार्यप्रणाली को करीब से देखने का अवसर मिलेगा। टीम प्रभारी मुकेश कुमार ने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिता के लिए छात्र-छात्राओं ने कड़ी मेहनत और लगन से तैयारी की थी। इसी का परिणाम है कि टीम ने गुरुग्राम जोन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय पहुंचने पर विजेता टीम का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के अभिभावक भी मौजूद रहे और उन्होंने बच्चों की उपलब्धि पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed