फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Karwa Chauth...women are liking Jaipuria and Georgette sarees

Rewari News: करवाचौथ...महिलाओं को भा रही जयपुरिया और जॉर्जेट की साड़ियां

Sun, 05 Oct 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 05 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth...women are liking Jaipuria and Georgette sarees
फोटो : 8दुकान में साड़ी देखती महिलाएं। संवाद - फोटो : अमर उजाला
रेवाड़ी। करवाचौथ नजदीक आने के साथ ही बाजार की रौनक बढ़ती ही जा रही है। सबसे अधिक बिक्री साड़ियों और सौंदर्य प्रसाधन की हो रही है। जयपुरिया और जॉर्जेट की साड़ियां महिलाओं को अधिक भा रही हैं।
विज्ञापन

करवाचौथ को लेकर महिलाएं साड़ियों के साथ अन्य नए परिधानों की खरीदारी में व्यस्त हैं। लाल, मैरून और गुलाबी रंग की साड़ियों और डिजाइनर सूट सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। दुकानदार दीपक यादव और सुमित सैनी का कहना है कि पहले जहां महिलाएं पारंपरिक साड़ियों को प्राथमिकता देती थीं, वहीं अब उनका रुझान हल्के और स्टाइलिश डिजाइनर सूट की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बाजार में प्लाजो सूट, शरारा सूट और गोटा-पट्टी या जरी वर्क वाले भारी सूट आकर्षक का केंद्र बने हैं। महिलाएं हल्के और आधुनिक डिजाइन वाले सूट खरीद रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिल्क और जॉर्जेट की साड़ियों की मांग ज्यादा है। हल्के वजन की जॉर्जेट साड़ियां महिलाओं की पहली पसंद हैं। अधिक उम्र की महिलाएं जयपुरिया और सिल्क की साड़ियां अधिक पसंद कर रही हैं। लाल और मैजेंटा रंग की जयपुरिया साड़ियों की मांग बढ़ी है।


कढ़ाई वाले कपड़े खूब पसंद किए जा रहे
कढ़ाई और हैंडवर्क वाले कपड़े खूब पसंद किए जा रहे हैं। दुकानों पर हाथ की कढ़ाई, जरी वर्क और मिरर वर्क वाले कपड़ों का कलेक्शन आकर्षण का केंद्र बना है। महिलाएं चाहती हैं कि वे करवाचौथ पर पारंपरिक होने के साथ कुछ अलग और खास दिखें। दुकानदारों का कहना है कि शाम के समय ग्राहकों की संख्या अधिक होती है। कई दुकानों के बाहर लंबी कतारें भी देखने को मिल रही हैं। महिलाएं अपने परिवार के साथ आकर घंटों तक अपने पसंद के कपड़े चुनती हैं और पर्व के दिन पहनने के लिए विशेष परिधान लेकर ही लौटती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed