{"_id":"66a7f0b7922ff19ba806e9c4","slug":"kanwar-vehicle-collides-with-power-line-youth-dies-due-to-electric-shock-rewari-news-c-198-1-rew1001-207437-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बिजली लाइन से टकराई कांवड़ गाड़ी, करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बिजली लाइन से टकराई कांवड़ गाड़ी, करंट लगने से युवक की मौत
Tue, 30 Jul 2024 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 30 Jul 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 1 रेवाड़ी। मृतक निखिल यादव का फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। गांव डूंगरवास में कांवड़ झांकी की गाड़ी बिजली की लाइन से टकरा गई। इस हादसे में गाड़ी में करंट उतरने से एक युवक झुलस गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
धारूहेड़ा क्षेत्र के गांव डूंगरवास में डाक कांवड़ लाने की तैयारी के दौरान रविवार देर शाम झांकी की फेरी निकाली जा रही थी। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान झांकी की एक गाड़ी बिजली की लाइन से टकरा गई जिससे गाड़ी में करंट दौड़ गया। इस हादसे में निखिल यादव (22) करंट की चपेट में आने से झुलस गया। उसे तुरंत रेवाड़ी स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने इस घटना को लेकर अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है और न ही शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया।