फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Kanwar Singh Yadav was elected the new president of the ashram.

Rewari News: कंवर सिंह यादव को आश्रम का नया अध्यक्ष चुना

Sun, 16 Nov 2025 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Singh Yadav was elected the new president of the ashram.
कंवर सिंह यादव को आश्रम का नया अध्यक्ष चुनते हुए। स्रोत : आश्रम
भिवाड़ी। मौनी बाबा गोशाला आश्रम में रविवार को आम सभा की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। कंवर सिंह यादव को आश्रम का नया अध्यक्ष चुना गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष तेजपाल नागर ने की।
विज्ञापन

सदस्यों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी उनके सहयोग की कामना की।
नई कार्यकारिणी में कंवर सिंह यादव को अध्यक्ष, बने सिंह को उपाध्यक्ष, देशपाल यादव को सचिव, सुभाष चंद सैनी को उपसचिव और सुरेश चंद गुप्ता को कैशियर चुना गया है।
विज्ञापन

गिरिराज प्रसाद गोयल, कंवर सिंह गुर्जर, कृष्ण सैनी और वीरेंद्र सैनी को सदस्य बनाया गया है। संरक्षक मंडल में खेमचंद गुप्ता, कृष्ण सैनी (प्रधान, सैनी समाज तिजारा), नारायण गुर्जर, बलवीर सैनी, मान सिंह चौधरी, जले सिंह चौधरी, ओमकार गुर्जर और नारवंत यादव शामिल हैं। पुरुषोत्तम सैनी को प्रवक्ता तथा तिजारा विधायक बाबा बालक नाथ को मुख्य संरक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैठक के अंत में महंत सुंदर दास महाराज ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने आश्रम की परंपराओं को मजबूत रखने और गौसेवा के कार्यों को और विस्तार देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed