फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Kanhori won the kabaddi competition.

Rewari News: कन्होरी ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता, पुरस्कार में मिले 71 हजार रुपये

Wed, 16 Sep 2026 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 16 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Kanhori won the kabaddi competition.
गांव टींट में आयोजित बाबा हनुमान मेले में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते। स्रोत : ग्रामीण
खोल। गांव टींट में बाबा हनुमान के मेले में वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कबड्डी में कन्होरी की टीम ने जीत दर्ज कराकर 71 हजार रुपये का इनाम जीता। इस दौरान बाबा का भंडारा भी लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में कन्होरी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम को 71 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया, जबकि मिर्जापुर की टीम को द्वितीय स्थान के लिए 51 हजार रुपये का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

तृतीय और चतुर्थ स्थान पर रहने वाली टीमों को 11-11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बेस्ट रेडर और बेस्ट कैचर को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉलीबॉल शूटिंग प्रतियोगिता में पथरेड़ी की टीम प्रथम रही, जिसे 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। भालोठ की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर 15 हजार रुपये का पुरस्कार हासिल किया। तृतीय स्थान पर धामलावास और चतुर्थ स्थान पर टींट की टीम रही। दोनों टीमों को भी आयोजकों की ओर से पुरस्कृत किया गया।

मेले में देवेंद्र मिंटू, कृष्ण दिल्ली पुलिस और चेयरमैन पंकज विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर सरपंच अभय सिंह, सतबीर नंबरदार, रामधन, राकेश यादव दिल्ली पुलिस, लवली यादव, सतबीर टीटू, एसके सुरेंद्र, रोहित और योगेश सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed