फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Judge Pankaj Jain inspected the jail administration.

Rewari News: न्यायाधीश पंकज जैन ने जेल व्यवस्था का लिया जायजा

Sun, 29 Mar 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 29 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Judge Pankaj Jain inspected the jail administration.
जिला जेल का निरीक्षण कर करते न्यायाधीश पंकज जैन। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश पंकज जैन ने रविवार को जिला जेल का निरीक्षण कर जेल में बंदियों व कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

न्यायाधीश पंकज जैन ने जेल में कंट्रोल रूम में बनाए गए लीगल एड क्लीनिक और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम का उद्घाटन किया। उन्होंने जेल में बंद बंदियों व कैदियों की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता, भोजन व्यवस्था व कानूनी सहायता से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

जेल परिसर के निरीक्षण के दौरान बंदियों को दिए जाने वाले भोजन व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बंदियों व कैदियों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इस अवसर पर जिला कारागार के प्रांगण में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज जैन ने जेल अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कैदियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिया जाए ताकि जेल से रिहा होने के बाद वे समाज में एकीकृत हो सकें। साथ ही उन्हें अपना जीवन यापन करने के लिए सक्षम बनाया जाए।

जेल अधीक्षक सुरेंद्र सिंह दलाल ने बताया कि कैदियों के लिए निर्धारित मेन्यू के अनुसार संतुलित व पौष्टिक भोजन तैयार किया जाता है और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह वाधवा, सीजेएम अमित वर्मा, सीजेएम डॉ. रेनू सोलखे, एडीसी राहुल मोदी, डीएसपी पवन कुमार और जेल अधीक्षक सुरेंद्र सिंह दलाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed