{"_id":"6102e6648ebc3e5881656174","slug":"journalism-is-that-which-presents-information-correctly-gakhar-rewari-news-rtk6193631173","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकारिता वही है जो सूचना को सही ढंग से प्रस्तुत करे : गक्खड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकारिता वही है जो सूचना को सही ढंग से प्रस्तुत करे : गक्खड़
विज्ञापन
आईजीयू मीरपुर में संगोष्ठी में हिस्सा लेने पहुंचे मुख्य अतिथि।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के छात्र कल्याण विभाग ने देवऋषि नारद की जयंती के उपलक्ष्य में आदि पत्रकार देवऋषि नारद की वर्तमान में प्रासंगिकता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन कराया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मार्कण्डेय आहूजा रहे।
उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु के अनन्य भक्त देवऋषि नारद को प्रथम पत्रकार माना गया है। पत्रकारिता को लोकतंत्र के प्रमुख स्तंभों में से एक प्रमुख माना गया है। उन्होंने अरविंदो घोष, वीर सावरकर जैसे स्वतंत्रता सेनानियों/ महापुरुषों आदि के बारे में बताया कि उनके बलिदानों से आजादी मिली। डॉ. मार्कण्डेय ने कहा कि नारद के जीवन से हम सबको अपने जीवन में प्रेरणा लेनी चाहिए। देवऋषि नारद से ही प्रेरित होकर महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना की। देवऋषि नारद न्याय व धर्म के मूर्तरूप हैं।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व संवाद केन्द्र, हरियाणा के सचिव राजेश कुमार ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर के लिए हम खुद को तैयार रखें। आजादी की अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में देश के लिए बलिदान करने वाले भूले-बिसरे शहीदों के बारे में जानें और अपने प्रदेश हरियाणा की एक छवि प्रस्तुत करने के लिए कार्य करते रहे। कार्यक्रम के आरंभ में कुलसचिव डॉ. प्रमोद कुमार ने मुख्य अतिथि, मुख्य वक्ता का हार्दिक अभिनंदन व स्वागत करते हुए पुरातन संस्कृति पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसके गक्खड़ ने बताया कि सच्ची पत्रकारिता के गुण हम सभी में मौजूद है। पत्रकारिता वही है जो सूचना को सही ढंग से प्रस्तुत करे। गलत सूचना समाज के लिए कैंसर का काम करती है। इसके अतिरिक्त छात्र कल्याण विभाग को इस सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी। युवा कल्याण निदेशक डॉ. अदिति ने सभी का धन्यवाद किया। मंच का संचालन सुशान्त यादव ने किया।