{"_id":"6918c61453cf34d489008137","slug":"joint-celebration-of-sir-chhotu-ram-jayanti-and-constitution-day-on-25th-rewari-news-c-198-1-rew1001-228997-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सर छोटू राम जयंती व संविधान दिवस का संयुक्त उत्सव 25 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सर छोटू राम जयंती व संविधान दिवस का संयुक्त उत्सव 25 को
विज्ञापन
जाट धर्मशाला में बैठक करते लोग। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। दीनबंधु सर छोटू राम की 145वीं जयंती एवं संविधान दिवस के उपलक्ष्य में 25 नवंबर को जाट धर्मशाला में संयुक्त उत्सव समारोह आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जाट धर्मशाला में अनुसूचित जाति संगठनों और जाट समाज की संयुक्त बैठक आयोजित की गई जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समारोह में 36 बिरादरी के सभी सामाजिक संगठनों, समाजसेवियों और क्षेत्र के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। इस आयोजन की अध्यक्षता जाट समाज के प्रधान चौधरी सूरत सिंह कटारिया करेंगे।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं किसान नेता चौधरी युद्धवीर सिंह सहरावत पहुंचेंगे।
बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि सर छोटू राम ने किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों की उन्नति के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए, उन्हें समाज को बताना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
इस अवसर पर उपप्रधान धनपत बडेसरा, सह-सचिव भारत लंबरदार, ईश्वर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार जलवा, लाल सिंह, कैप्टन रामपत ढिल्लों, प्रदेश सचिव युद्धवीर फोगाट, प्रवक्ता रामकिशन महलावत सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।