फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jhajjar's Sakshi stood first in 1500 meter race

Rewari News: 1500 मीटर दौड़ में झज्जर की साक्षी रही प्रथम

Mon, 23 Sep 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 23 Sep 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar's Sakshi stood first in 1500 meter race
फोटो : 17रेवाड़ी। एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता में दौड़ लगाते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। दड़ौली स्थित एक निजी स्कूल में चल रही लड़कियों की दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। अंडर-19 आयु वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में राव जय राम सीनियर सेकेंडरी स्कूल झज्जर की साक्षी प्रथम स्थान पर रही। आरपीएस, महेंद्रगढ़ की संध्या दूसरे, व आर्यन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चरखी दादरी की अनिष्का तीसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स क्लब हिसार के उपनिदेशक सतबीर सिंह रहे। विजेता खिलाड़ियों को प्रिंसिपल और गांव दडौली के गणमान्य व्यक्तियों ने पदक पहनाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में डिस्कस थ्रो में श्रुति (सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल हिसार) प्रथम, प्रियांशी (कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल बिरहड) द्वितीय और गरिमा (डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल रेवाड़ी) तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में सोनम (आनंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी) प्रथम, वंशिका (मॉडर्न पब्लिक स्कूल फरीदाबाद) द्वितीय, हिमानी (आरपीएस, महेंद्रगढ़) तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में वंशिका (एसपीएस स्कूल पलवल) प्रथम, नविका (गणेशी लाल स्कूल रेवाडी) द्वितीय और अर्चना गुप्ता (केआईआईटी स्कूल गुरूग्राम) तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर रिले दौड़ में आनंद पब्लिक स्कूल भिवानी प्रथम, आरपीएस स्कूल महेंद्रगढ़ द्वितीय, आरएनएस स्कूल दड़ौली तृतीय रहे। लंबी कूद में प्राची (आरपीएस स्कूल महेंद्रगढ़) प्रथम, वितिका (हरिकृष्ण स्कूल पानीपत) द्वितीय, पायल (आरएनआर महेंद्रगढ़) तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

अंडर-17 आयु वर्ग 1500 मीटर दौड़ में हनी मलिक (डीपीएस फरीदाबाद) प्रथम, आरजू (एनआईसी स्कूल रोहतक) द्वितीय, उर्मिला (आर्यन गर्ल्स पब्लिक स्कूल, पानीपत) तृतीय रहीं। डिस्कस थ्रो में ओशिन (टी डी बी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिसार) प्रथम, अदिति (गोल्डन पब्लिक स्कूल रोहतक) द्वितीय और दिव्यांशा (रावल इंटरनेशनल स्कूल फरीदाबाद) तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में दीक्षा (एच आर ग्रीन फील्ड स्कूल झज्जर)प्रथम, नंदिका (एच डी साल्हावास कोसली) द्वितीय और मुस्कान (ज्ञानदीप स्कूल मोहनपुर रेवाडी)तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में आरती (पार्थफाइंडर स्कूल रेवाड़ी) प्रथम, अदिति (एसडी हाई स्कूल ककराला) द्वितीय और रोनक (पठानिया पब्लिक स्कूल रोहतक) तृतीय स्थान पर रहीं। शॉट पुट में भावना (गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल लडायन) प्रथम, अंजलि (पीजीएस कोसली) द्वितीय, रितिका (गैलेक्सी इंटरनेशनल स्कूल, हिसार) तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में दीपिका (आर्य पब्लिक स्कूल पानीपत) प्रथम, राखी (ऋषि पब्लिक स्कूल जोनावास रेवारी) द्वितीय, माही (टैगोर पब्लिक स्कूल जमालपुर गुरूग्राम) तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-14 में अनुष्का ने बाजी मारी


अंडर-14 की 100 मीटर दौड़ में अनुष्का (गीता विद्या मंदिर पानीपत) प्रथम, पायल (माउंट हेरिटेज रेवाड़ी) द्वितीय, वृष्टि (डीएवी पब्लिक स्कूल फरीदाबाद) तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में सौम्या (जीनियस पब्लिक स्कूल हसनपुर झज्जर) प्रथम, इशिका (राव निहाल सिंह पब्लिक स्कूल, दडौली) द्वितीय, प्रगति (एच आर ग्रीनफील्ड स्कूल झज्जर) तृतीय स्थान पर रहीं। शॉट पुट में गर्विता (राव निहाल सिंह पब्लिक स्कूल दडौली) प्रथम, अंशिका (डीडब्ल्यूपीएस भिवानी) द्वितीय, एंजल (दयानंद पब्लिक स्कूल सोनीपत) तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed