फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jhajjar Chowk-Dharuhera octroi road will remain diverted today

Rewari News: झज्जर चौक-धारूहेड़ा चुंगी मार्ग आज रहेगा डायवर्ट

Tue, 08 Oct 2024 05:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 08 Oct 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar Chowk-Dharuhera octroi road will remain diverted today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। विधानसभा चुनाव की मतगणना के चलते 8 अक्तूबर को यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। शहर में कई स्थानों पर नाके लगाए जाएंगे। मंगलवार को झज्जर चौक-धारूहेड़ा चुंगी मार्ग डायवर्ट रहेगा।

मतगणना मंगलवार की सुबह से शुरू हो जाएगी। ऐसे में मंगलवार की सुबह से मतगणना समाप्त होने तक झज्जर चौक से धारूहेड़ा चुंगी की ओर धारूहेड़ा चुंगी से झज्जर चौक की ओर जाने वाले मार्ग को डायवर्ट किया गया है। झज्जर चौक से धारूहेड़ा चुंगी की ओर जाने वाले वाहनों को वाया नाईवाली चौक, बस स्टैंड होते हुए धारूहेड़ा चुंगी की ओर से जाना पड़ेगा। इसी तरह धारूहेड़ा चुंगी से झज्जर चौक जाने वाले वाहनों को वाया बस स्टैंड, नाईवाली चौक होते हुए झज्जर चौक जाना पड़ेगा। इसके अलावा किसी भी व्यक्ति को मतगणना स्थान के पास किसी भी प्रकार के हथियार, ज्वलनशील सामग्री, मोबाइल व आईपैड, लैपटॉप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आदि सामान अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है। मतगणना केंद्र के आसपास यदि कोई असामाजिक तत्व शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed