{"_id":"69137be2e62d9d15d508d9fb","slug":"jhajjar-accused-arrested-with-11-kg-of-ganja-rewari-news-c-198-1-rew1001-228780-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 11 किलो गांजा के साथ झज्जर का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 11 किलो गांजा के साथ झज्जर का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गांजा से भरे कट्टे के साथ काली शर्ट में बीच में खड़ा आरोपी। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। पुलिस ने करीब 3 लाख रुपये कीमत के 11 किलो 502 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिला झज्जर के गांव बाबरा निवासी पुष्पेंद्र के रूप में हुई है।
डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि सीआईए में तैनात एएसआई अक्षय अपनी टीम के साथ गश्त पर गढ़ी बोलनी फ्लाईओवर के पास थे। मुखबिर ने सूचना दी कि पुष्पेंद्र गांजा बेचने का काम करता है।
वह अपनी मोटर साइकिल पर जयपुर की तरफ से गांजा लेकर गढ़ी बोलनी फ्लाईओवर के नीचे से होते हुए झज्जर की तरफ जाने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गढ़ी बोलनी फ्लाईओवर के नीचे जयपुर की तरफ से आने वाले रास्ते पर नाकाबंदी करके आरोपी तस्कर पुष्पेंद्र को काबू किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मौके पर निगरानी में आरोपी की मोटरसाइकिल की टंकी पर रखे बैग के अंदर से गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्राॅनिक कांटा पर बरामद गांजे का वजन किया तो 11 किलो 502 ग्राम निकला जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये है।
डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना कसौला में मामला दर्ज कराकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी गांजा कहां से और किस से लेकर आया और कहां किसको बेचना था, इसके बारे में पूछताछ की जा रही है।