फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jewelery worth Rs 10.5 lakh stolen from house in Khandoda, case registered

Rewari News: खंडोडा में घर से साढ़े 10 लाख रुपये के गहने चोरी, मामला दर्ज

Sun, 14 Apr 2024 03:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 14 Apr 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth Rs 10.5 lakh stolen from house in Khandoda, case registered
रेवाड़ी। जिले के गांव खंडोडा स्थित एक घर में शुक्रवार रात चोरी हो गई। चोर करीब साढ़े 10 लाख के गहने चोरी कर ले गए। सुबह पीड़ित परिवार के लोग जब उठे तो कमरों के अंदर बंद पाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बावल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव खंडोडा निवासी संजय कुमार ने बताया कि वह गांव का नंबरदार है। 12 अप्रैल की रात वह खुद प्लॉट में तो परिवार के सदस्य घर में सोए थे। सुबह जब घर में सो रहे सदस्य उठे तो कमरे बाहर से बंद मिले। इसके बाद उन्होंने आवाज देकर दरवाजा खुलवाया। एक कमरे का लॉक टूटा मिला। इस कमरे में रखी संदूक का सामान बिखरा और लॉक भी टूटा मिला।
विज्ञापन


संजय कुमार ने बताया कि घर के बाहर ही उनकी संदूक भी पड़ी थी। सामान चेक करने पर 3 सोने की चेन (6 तोला), 1 सोने की झुमकी (2 तोला), एक जोड़ी सोने के टॉप्स (1-1/2 तोला), 2 सोने के ओम (2 तोला), चार सोने की अंगूठी (2 तोला), चांदी की अंगूठी 2, चांदी का पाजेब 6 जोड़ी, चांदी के गिलास 2, चांदी की चुटकी 4 जोड़ी, 1 चांदी की इंडी, चांदी के 2 बिस्किट 250 ग्राम, एक चांदी का गड़वा, 2 जोड़ी चांदी की पातड़ी के अलावा अन्य सामान गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

संजय कुमार ने चोरी की सूचना बावल थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है। चोरी हुए गहने की कीमत करीब साढ़े 10 लाख रुपये है। इनमें 13 तोला सोना और 1 किलोग्राम चांदी शामिल है। पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है, जिससे चोरों का सुराग लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed