{"_id":"65f363f6f8388984840385c4","slug":"jewelery-and-cash-worth-rs-65-lakhs-taken-from-home-rewari-news-c-198-1-rew1001-202090-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: घर से साढ़े 6 लाख के गहने और नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: घर से साढ़े 6 लाख के गहने और नकदी
Fri, 15 Mar 2024 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 15 Mar 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर की शक्ति नगर में एक चोर घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और कैश लेकर भाग गया। जानकारी पुलिस को दी गई। सीसीटीवी कैमरा चेक करने पर एक चोर घर के अंदर जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस को दी शिकायत में शक्ति नगर गली नंबर 10 निवासी आशीष ने बताया कि बुधवार को वह किसी काम से दिल्ली गया था।
दिन के समय बच्चे ट्यूशन गए थे। पत्नी अपने भाई के साथ दुकान पर थी। घर में ताला लगा हुआ था। जब वह करीब शाम को 7 बजे के आसपास घर पहुंचा तो देखा कि ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली मिली। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर मालूम चला कि एक नीली कमीज पहने व्यक्ति घर के अंदर घुसा और सोने-चांदी के जेवरात समेत एक लाख कैश लेकर भाग गया। पीड़ित का कहना है कि साढ़े 6 लाख रुपये के गहने थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं जांच अधिकारी संजय कुमार का कहना है कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।