{"_id":"6572074fcb85f6dbfd0b5796","slug":"jewelery-and-cash-stolen-from-aap-leaders-house-rewari-news-c-198-1-rew1001-7288-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आप नेता के मकान से गहने और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आप नेता के मकान से गहने और नकदी चोरी
Thu, 07 Dec 2023 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के पूरण नगर में आम आदमी पार्टी के नेता डॉ. रविंद्र बढ़ालिया के मकान में वीरवार को दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोर घर से लाखों रुपये के गहने और 50 हजार रुपये चोरी कर ले गए। वारदात के समय डाॅ. रविंद्र अपने क्लिनिक और पत्नी स्कूल गई हुई थीं। वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
डाॅ. रविंद्र ने शहर में ही क्लिनिक खोला हुआ है। वह आम आदमी पार्टी में डॉक्टर विंग के जिला अध्यक्ष है। रोजाना की तरह वह सुबह क्लिनिक पर चले गए थे, जबकि पेशे से अध्यापक उनकी पत्नी ऊषा गुरावड़ा स्थित स्कूल में गई हुईं थीं। घर पर ताला लगा हुआ था। शाम के समय उषा जब घर पहुंची तो गेट खुला मिला।
परिवार ने घर आकर कमरे चेक किए तो सारा सामान बिखरा मिला। अलमारी और कमरे का लॉक टूटा हुआ था। सामान चेक करने पर अलमारी और बेड में रखे 50 हजार रुपये, सोने की चेन, सोने का लॉकेट, कान के टॉप्स दो जोड़ी, सोने की अंगूठी, चूड़ियां, बेटी का सोने का लॉकेट, चांदी की पाजेब के अलावा अन्य गहने गायब मिले। उषा ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। मॉडल टाउन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।