फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jayant won the bronze medal at the State Inter-School Shooting Championship.

Rewari News: स्टेट इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में जयंत ने जीता कांस्य पदक

Sun, 14 Jun 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 14 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Jayant won the bronze medal at the State Inter-School Shooting Championship.
जयंत यादव
रेवाड़ी। गांव धवाना के युवा निशानेबाज जयंत यादव ने हरियाणा स्टेट इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता 9 से 11 जून तक नई दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न स्कूलों और शूटिंग अकादमियों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बीच जयंत यादव ने बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

जयंत यादव के दादा सुरेश यादव ने बताया कि जयंत वर्तमान में पंचकूला स्थित एम-10 शूटिंग रेंज में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि जयंत शुरू से ही खेलों में रुचि है और शूटिंग के प्रति उसका विशेष लगाव रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित अभ्यास और निरंतर मेहनत के कारण ही वह आज इस मुकाम तक पहुंच पाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में जयंत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश और देश का नाम रोशन करेगा।

सुरेश यादव ने बताया कि जयंत की सफलता के पीछे उसके प्रशिक्षकों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। उसे एम-10 शूटिंग अकादमी के मेंटर एवं संचालक विकास यादव तथा कोच मंजीत श्योराण का लगातार मार्गदर्शन मिल रहा है। दोनों प्रशिक्षक खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed