फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jawan Rohit's funeral was held with military honours.

Rewari News: सैन्य सम्मान का साथ हुई जवान रोहित की अंत्येष्टि

Fri, 03 Oct 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 03 Oct 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Jawan Rohit's funeral was held with military honours.
फोटो : 27अंतिम संस्कार के दौरान उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद
बावल। गांव हरचंदपुर निवासी वायुसेना के जवान रोहित कुमार का ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया। रोहित के निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उनका पार्थिव शरीर आने पर सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई।
विज्ञापन

रोहित कुमार सात साल पहले भारतीय वायुसेना में भर्ती हुए थे। वह नॉन-कमांडेंट थे। तीन भाइयों में सबसे बड़े रोहित दो दिन पहले अपने पैतृक गांव हरचंदपुर छुट्टी मनाकर दिल्ली ड्यूटी लौटे थे। दिल्ली में ड्यूटी के दौरान उन्हें सीने में दर्द हुआ और उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
विज्ञापन

रोहित के अंतिम संस्कार के लिए बनीपुर चौक पर शुक्रवार को बाइक रैली निकाली गई। युवाओं ने तिरंगा झंडा लहराते हुए जब तक सूरज चांद रहेगा, रोहित तेरा नाम रहेगा जैसे नारों के साथ शोक जताया। देशभक्ति की धुन के बीच रोहित की शवयात्रा निकाली गई, जिसमें आसपास के गांवों के लोग भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शवयात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए और अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। रोहित के दो छोटे भाई हैं और परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। पिता मजदूरी करते हैं। एक तीन साल की बेटी है।

वहीं, रोहित कुमार का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सेना के जवानों ने उन्हें गमगीन माहौल में सलामी दी और पुलिस बल भी सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहा। इस मौके पर पूरे गांव और आसपास के इलाके में सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed