फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jaisalmer-Delhi train will run from Jaisalmer from 1 to 17 August

Rewari News: जैसलमेर-दिल्ली ट्रेन 1 से 17 अगस्त तक जैसलमेर से चलेगी

Wed, 16 Jul 2025 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Jaisalmer-Delhi train will run from Jaisalmer from 1 to 17 August
रेवाड़ी। जयपुर मंडल के फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेल खंड के मध्य अटेली, काठूवास और कुंड स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। इसके चलते ट्रेनें प्रभावित होंगी। गाड़ी संख्या 14088 जैसलमेर- दिल्ली ट्रेन 1 अगस्त से 27 अगस्त तक (27 ट्रिप) जैसलमेर से प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

यह ट्रेन निर्धारित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी की जगह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। यह ट्रेन जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर एवं खैरथल स्टेशन पर रुकेगी। गाड़ी संख्या 22452 चंडीगढ-बान्द्रा टर्मिनस ट्रेन 3, 6,10, 13, 17, 20, 24 और 27 अगस्त को (08 ट्रिप) चंडीगढ़ से प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

यह ट्रेन निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा की जगह परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन अलवर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर व जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 14087 दिल्ली-जैसलमेर ट्रेन 1 से 27 अगस्त तक (27 ट्रिप) दिल्ली से प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी- अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी। यह ट्रेेन खैरथल, अलवर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर एवं जयपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed