फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jaipur-Daulatpur Chowk Express train will now run till Sabarmati

जयपुर-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस ट्रेन अब साबरमती तक चलेगी

Mon, 04 Apr 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Jaipur-Daulatpur Chowk Express train will now run till Sabarmati
रेवाड़ी। जयपुर-दौलतपुर चौक-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार साबरमती (अहमदाबाद) तक हो रहा है। रेल प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। आबू रोड में आयोजित शुभारंभ समारोह में रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, सांसद देवजी मन सिंह राम पटेल एवं विधायक जगसीराम, महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे विजय शर्मा, मंडल रेलप्रबंधक अजमेर नवीन कुमार परसुराम आदि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे। उक्त जानकारी उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उद्घाटन के लिए यह ट्रेन 4 अप्रैल को आबू रोड से ढाई बजे दोपहर रवाना होकर, 2.55 बजे सरूपगंज, 3.10 बजे पिंडवाड़ा, 3.27 बजे नाना, 3.58 बजे फालना, 4.16 बजे रानी, 5.05 बजे मारवाड़, 6.14 बजे ब्यावर से होते हुए 19.20 बजे अजमेर पहुंचेगी। नियमित रूप से साबरमती-दौलतपुर चौक-साबरमती ट्रेन 5 अप्रैल से रोजाना चलाई उपलब्ध होगी। यह रेल सेवा 5 अप्रैल को साबरमती से 09.45 बजे रवाना होकर शाम 8. 20 बजे जयपुर होते हुए अगले दिन सुबह 11.55 बजे दौलतपुर चौक पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी सं. 19718, दौलतपुर चौक-साबरमती एक्सप्रेस 5 अप्रैल को दौलतपुर चौक से प्रतिदिन 14.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.40 बजे जयपुर पहुंचकर 14.55 बजे साबरमती पहुंचेगी। इस रेलसेवा में सेकेंड एसी, थर्ड एसी, द्वितीय शयनयान, द्वितीय साधारण एवं गार्ड डिब्बे होंगे। जयपुर दौलतपुर चौक के माध्यम रेल सेवा का संचालन समसय पूर्ववत ही रहेगा।
विज्ञापन

जयपुर से रेवाड़ी रेल मार्ग पर हरियाणा व पंजाब में इसके आगमन व प्रस्थान समय
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि जयपुर से रेवाड़ी रेल मार्ग पर हरियाणा व पंजाब में ट्रेन का आगमन और प्रस्थान का समय इस प्रकार जयपुर 4.40 बजे-04.50, गांधी नगर जयपुर 03.58-04.01 बजे, दौसा 03.18 - 03.20 बजे, बांदीकुई 02.54-02.56 बजे, राजगढ़ 02.31-02.33 बजे, अलवर 01.59-02.02 बजे, खैरथल 01.38-01.40, रेवाड़ी 00.55-00.58 बजे, झज्जर 23.50-23.52 बजे, रोहतक 23.18-23.22 बजे, जुलाना 22.41-22.43 बजे, जींद 22.21-22.24 बजे, उचाना 22.02-22.04 बजे, नरवाना 21.48-21.50 बजे, कैथल 20.45-20.47 बजे, कुरूक्षेत्र 19.28-19.54 बजे, अंबाला छावनी 18.40-18.45 बजे, चंड़ीगढ़ 17.50-17.55 बजे, साहिबजादा अजीत सिंह नगर मौहाली 17.31 - 17.33 बजे, मोरिंडा 16.48 - 16.50 बजे, रूपनगर 16.22 - 16.24 बजे, आनन्दपुर साहिब 15.50 - 15.52 बजे, नांगल डेम 15.30 - 15.35 बजे, ऊना हिमाचल 15.01 - 15.03 बजे अम्ब अंदौरा 14.40 - 14.42 बजे रहेगा। रेलयात्री अपने जंक्शन पर गाड़ी के आगमन की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed