फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jaiprakash honored with Haryana Shram Veer Award

Rewari News: हरियाणा श्रम वीर पुरस्कार से सम्मानित हुए जयप्रकाश

Mon, 29 Sep 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 29 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Jaiprakash honored with Haryana Shram Veer Award
फोटो : 28लोगों को संबोधित करते स्टेट को-ऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। बाल भवन में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमिकों और योजनाओं का लाभ देने वाले औद्योगिक ईकाइयों के संचालकों को अवॉर्ड और पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिले के गांव लिलोढ़ निवासी जयप्रकाश को हरियाणा श्रम वीर पुरस्कार के तहत 51 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। साथ ही ईडब्ल्यूसी श्रमिक साथी ऐप लॉन्च किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट को-ऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गुरुग्राम विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का राज्य स्तरीय समारोह का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।
विज्ञापन


डॉ सतीश खोला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार ने आमजन के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। श्रमिकों के अधिकारों और उनके कल्याण केे लिए योजना चलाई जा रही है जिनका सभी को लाभ मिल रहा है। यदि कोई अन्य प्रदेश से हरियाणा में कार्य कर है तो उन श्रमिकों का भी ग्रुप बनाकर उन्हें हरियाणा सरकार की योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सोच है समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए अनेक कदम उठा रही है ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न हो और उन्हें भी समान अवसर व सम्मान मिले। उन्होंने कहा कि सरकार श्रमिकों, मजदूरों व औद्योगिक क्षेत्र में कार्य करने वालों के लिए कार्य कर रही है, उन्होंने कहा कि 2014 से पहले की सरकार द्वारा योजना का लाभ नाम मात्र दिया जाता था, बल्कि उनका लाभ बीच में दलाल या अन्य लोग फायदा उठाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed