{"_id":"68bc7b04c73b895825008edb","slug":"jain-community-took-out-the-palanquin-of-god-on-anant-chaturdashi-rewari-news-c-198-1-rew1001-225296-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली भगवान की पालकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली भगवान की पालकी
विज्ञापन
अनन्त चतुर्दशी पर जैन समाज की तरफ से निकाली गई पालकी। स्रोत : समाज
रेवाड़ी। दिगम्बर जैन धर्म के दशलक्षण महापर्व के समापन का दसवां दिन शनिवार को उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म के रूप में मनाया गया। अनन्त चतुर्दशी के अवसर पर नगर के सभी जैन मंदिरों में सुबह से ही सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचकर भगवान की सामूहिक पूजा-अर्चना में भाग लिया।
नगर के मॉडल टाउन स्थित दिगम्बर जैन भगवान आदिनाथ मंदिर में जयपुर से आए विधानाचार्य आकाश जैन शास्त्री के सान्निध्य में संगीतमय पूजा-अर्चना कराई गई। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान का अभिषेक किया। प्रात: प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य मनोज जैन, राधिका जैन, शैलेश जैन, रिया जैन, रिता जैन को प्राप्त हुआ। वहीं, शांतिधारा करने का सौभाग्य राहुल जैन, करुणा जैन, वान्या जैन, हेमा जैन, रोहित जैन, साधना जैन, पदमचन्द जैन, विनोद जैन, सीमा जैन, नवीन जैन, विनिता जैन, सिद्धांत जैन और समीक्षा जैन को मिला।
इस अवसर पर जैन तीर्थंकर वासुपूज्य भगवान के निर्वाण का लाडू भी चढ़ाया गया। पूजा-अर्चना के उपरांत मंदिर प्रांगण से भगवान की पालकी निकाली गई, जो बावल रोड से होकर वापिस मंदिर पहुंची। इस दौरान अजय जैन और प्रतीक जैन ने प्रमुख रूप से भगवान का अभिषेक किया।
विज्ञापन
मंदिर प्रबंधन समिति के प्रधान दिनेश जैन लोहिया, सचिव दिनेश जैन, सीए मोहित जैन, मुकेश जैन सर्राफ और प्रदीप जैन सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना और पालकी यात्रा में भाग लेकर धार्मिक अनुशासन और भक्ति भाव का परिचय दिया।
इस प्रकार दसवें दिन के आयोजन के साथ दशलक्षण महापर्व का समापन श्रद्धालुओं की भागीदारी और धार्मिक भावनाओं के साथ सम्पन्न हुआ।