फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ITI's first merit list released, document verification begins

Rewari News: आईटीआई की पहली मेरिट लिस्ट जारी, दस्तावेज का सत्यापन शुरू

Fri, 04 Jul 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 04 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
ITI's first merit list released, document verification begins
फोटो : 24महिला आईटीआई संस्थान में दस्तावेजों की जांच कराती छात्राएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के लिए वीरवार शाम पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई। इस सूची में शामिल विद्यार्थियों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सूचना भी भेजी गई है। इन विद्यार्थियों को 8 जुलाई तक फीस जमा करवानी होगी।
मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों को आईटीआई में जाकर दस्तावेज़ का सत्यापन करवाना होगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को अपने मूल दस्तावेजों की दो-दो फोटोकॉपी ले जानी होंगी। जिले में 23 राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं। इन संस्थानों में विभिन्न व्यवसाय की करीब तीन हजार सीटों पर 2997 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरिट लिस्ट व फीस जमा करने के दौरान भी विद्यार्थियों के लिए संस्थानों में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो सके। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक स्थापित की गई हेल्प डेस्क से विद्यार्थी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
यह है दाखिले का शेड्यूल
5 जुलाई तक दस्तावेजों की जांच, 8 जुलाई तक फीस जमा होगी। 9 जुलाई को शेष रिक्त बची सीटों का विवरण जारी होगा। 9 से 10 जुलाई तक विकल्प दोबारा भरने के लिए पोर्टल खुलेगा, 11 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची व सीट आवंटित होगी। 11 से 14 जुलाई तक दस्तावेजों का सत्यापन होगा। 15 जुलाई तक फीस जमा होगी और 16 जुलाई को शेष रिक्त बची सीटों का विवरण जारी होगा।

इन दस्तावेजों के साथ पहुंचे विद्यार्थी
विद्यार्थियों को दाखिले के लिए 10वीं, 12वीं का सर्टिफिकेट, परिवार पहचान पत्र, मोबाइल फोन (ओटीपी) के लिए, स्वयं की ई-मेल आईडी, जाति प्रमाण पत्र, हरियाणा स्थायी निवासी प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र (6 माह से पुराना मान्य नहीं होगा), इनकम सर्टिफिकेट (चालू वर्ष का होना चाहिए), पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और आधार कार्ड से लिंक पासबुक लेकर आईटीआई जाना होगा।


पहली मेरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थी
राजकीय आईटीआई रेवाड़ी
ट्रेड सीट चयनित विद्यार्थी
कोपा-- 48 --38
इलेक्ट्रिशियन-- 60- -28
इलेक्ट्रिशियन डुअल-- 24- -12
फिटर-- 40- -24
हाउसकीपिंग-- 24- -3
मशीनिस्ट-- 20- - 12
मोटर मैकेनिक व्हीकल--24- - 15
पेंटर जनरल-- 20- - 8
प्लंबर-- 48- - 25
रेफ्रिजरेशन,एयर कंडीशनिंग--48- -27
शीट मेटल वर्कर--40- - 2
स्टेनोग्राफर हिंदी--40-- 14
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक--48- - 14
वेल्डर--40- -22
टर्नर--20- -11
वायरमैन--20- -12
टूल एंड डाई मेकर--24 --5
..............
राजकीय महिला आईटीआई रेवाड़ी
ट्रेड सीट चयनित विद्यार्थी
कोपा-- 48- -29
इलेक्ट्रिशियन-- 20- -13
इलेक्ट्रोनिक मैकेनिक-- 24--03
कास्मेटोलाजी--48--4
ड्रेस मेकिंग--40--15
कटाई एवं सिलाई--40--11
कढ़ाई एवं सुई कार्य--20--06

..................

....................
वर्जन
आईटीआई में दाखिले को लेकर पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई। जिन विद्यार्थियों का नाम इस सूची में है, उन्हें उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सूचना भी भेजी गई है। विद्यार्थियों को 8 जुलाई तक फीस जमा करवानी होगी। -सुनील कुमार यादव, प्राचार्य, राजकीय बाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed