Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ITI trainees were honored with certificates and medals.

Rewari News: आईटीआई के प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र व मेडल देकर किया सम्मानित

Mon, 23 Nov 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 23 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
ITI trainees were honored with certificates and medals.
सम्मानित होने पर खुशी जाहिर करते प्रशिक्षु। स्रोत : संस्थान
कोसली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कोसली में सोमवार को आयोजित दीक्षांत समारोह प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य संदीप यादव, सुपरिटेंडेंट रमेश कुमार सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह का मंच संचालन निर्मल यादव ने किया।
विज्ञापन

संस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी प्रशिक्षुओं को प्रधानाचार्य संदीप यादव ने प्रमाण-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में तकनीकी शिक्षा और व्यावहारिक कौशल युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं। युवाओं को मेहनत और लगन से अपने हुनर को निखारना चाहिए, ताकि रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसरों का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि एडवोकेट रमेश शर्मा ने कहा कि आईटीआई जैसे संस्थान युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के योग्य तैयार करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
सफलता के लिए किताबी ज्ञान के साथ तकनीकी दक्षता, अनुशासन और व्यावहारिक अनुभव भी जरूरी हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं से अपने कौशल के दम पर संस्थान और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
प्रधानाचार्य ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा देकर कुशल और आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed