फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ITBP soldiers planted trees in the cowshed.

Rewari News: आईटीबीपी के जवानों ने गोशाला में किया पौधरोपण

Sun, 28 Sep 2025 05:02 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 28 Sep 2025 05:02 AM IST
विज्ञापन
ITBP soldiers planted trees in the cowshed.
फोटो : 7आईटीबीपी के जवानों के साथ गौशाला में पौधरोपण करते गणमान्य। स्रोत : संघ
रेवाड़ी। महा तीर्थधाम शिव मोहन गोशाला जाटूसाना में 28वीं युवा वाहिनी भारत तिब्बत पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने सेवा पखवाड़ा के तहत पौधरोपण एवं सफाई अभियान आयोजित किया। इस अवसर पर अभियान की सफलता के लिए अशोक यादव, कमांडेंट सेनानी 28वीं युवा वाहिनी ने मार्गदर्शन एवं प्रेरणा दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में रविंद्र आशावादी और सोनू सरपंच गोशाला सेवा संघ ने भी हिस्सा लिया। सभी ने पौधरोपण किया। रविंद्र आशावादी ने कहा कि पौधों से हमें शुद्ध वायु मिलती है और जीवन को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना चाहिए। उन्होंने यह भी जोर दिया कि पौधों की नियमित देखभाल, समय-समय पर पानी देना आवश्यक है।
विज्ञापन

आईटीबीपी के इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह एवं चार एसो 36 जवानों ने पौधरोपण के साथ-साथ गौशाला के आसपास सफाई अभियान भी चलाया। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित की और वहां रहने वाले पशुओं के लिए स्वच्छ वातावरण तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed