फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   It was decided to hold elections in all blocks by September 21

Rewari News: सभी ब्लॉक में 21 सितंबर तक चुनाव कराने का लिया निर्णय

Sun, 24 Aug 2025 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
It was decided to hold elections in all blocks by September 21
नेताजी सुभाष चंद्र पार्क में एकत्रित हुए सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारीगण। स्रोत : संघ
रेवाड़ी। सर्व कर्मचारी संघ की एक अहम बैठक नेताजी सुभाष चंद्र पार्क में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान धनराज ने की जबकि संचालन वरिष्ठ उप प्रधान सुमित्रा देवी ने किया। बैठक में जिले के सभी ब्लॉकों में 21 सितंबर तक चुनाव कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने सरकार पर कर्मचारियों की जायज मांगों की लगातार अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार केवल घोषणाएं कर रही है जबकि जमीनी स्तर पर कच्चे कर्मचारियों को हटाया जा रहा है जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ लंबे समय से पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, सेवा सुरक्षा 58 वर्ष तक सुनिश्चित करने, 8वें वेतन आयोग की रूपरेखा तय करने और महंगाई भत्ते की नियमित घोषणा जैसी मांगों को उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात, बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई जैसे मुद्दों पर भी सरकार से ठोस कदम उठाने की अपील की गई। इस मौके पर प्रमुख कर्मचारी नेताओं में पवन कुमार यादव, ईश्वर सिंह बोड़वाल, मोहनलाल, महावीर सिंह, बलदेव यादव और अन्य कर्मचारी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed