{"_id":"68dc1f5d673ad41bab0b3469","slug":"it-may-take-more-than-two-months-for-the-construction-work-of-the-new-bus-stand-to-begin-rewari-news-c-198-1-rew1001-226604-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नए बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू होने में लग सकता है दो माह से अधिक समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नए बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू होने में लग सकता है दो माह से अधिक समय
Tue, 30 Sep 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 7पुराने बस स्टैंड का दोपहर का दृश्य। संवाद
रेवाड़ी। सेक्टर 12 में नए बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू होने में 2 महीने से अधिक समय लग सकता है। रेवाड़ी बस स्टैंड के लिए रेट अप्रूवल की फाइल मुख्यमंत्री के पास भेजी गई है और अब बैठक का इंतजार है। बैठक के बाद पूरी प्रक्रिया पूरी करने में एक से डेढ़ महीने का समय लगेगा।
रेवाड़ी बस स्टैंड के निर्माण के लिए रोडवेज ने पीडब्ल्यूडी को बजट दे दिया है। टेंडर भी छोड़ दिए गए हैं। कई ठेकेदारों ने बीड आवेदन किया था, जिनकी फाइल अब एक्सईएन ने मुख्यमंत्री की हाई पावर कमेटी में अप्रूवल के लिए भेजी है।
बस स्टैंड और वर्कशॉप बनाने के लिए 65 करोड़ 32 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। अभी जो टेंडर 42.89 करोड़ का लगाया गया है, वह पीडब्ल्यूडी की तरफ से जारी किया गया है। भवन का निर्माण पूरा होने के बाद इसमें इलेक्ट्रिक कार्य किया जाएगा। इसके लिए अलग से टेंडर जारी होगा।
विज्ञापन
वर्ष 2008-09 में हुड्डा शासन में बस अड्डे की घोषणा हुई थी। आबादी के हिसाब से परिवहन क्षेत्र में शहर काफी पिछड़ा हुआ है। मौजूदा समय में 177 रोडवेज बसों की जरूरत है, अभी विभाग के पास 155 बसें मौजूद हैं। कई ग्रामीण रूटों पर तो रोडवेज की बसें भी नहीं पहुंच रही हैं। मौजूदा बस स्टैंड की हालत भी खस्ताहाल है। बसों को खड़ी करने की भी जगह डिपो में नहीं होती है। पुराने बस स्टैंड को स्थानांतरित करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से 2011 में लगभग 20 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया था। इसके बाद मुआवजे को लेकर मामला कोर्ट में चला गया था। एक साल पहले पूरी जमीन कब्जा मुक्त हुई थी।
-
90 गज जमीन पर चार्जिंग पॉइंट बनेगा
प्रदेश सरकार ने रेवाड़ी डिपो को 5 इलेक्ट्रिक बसें मुहैया कराई हैं। आने वाले समय में डिपो को 50 इलेक्ट्रिक बसों की खेप मिलने वाली है। इस वजह से तैयारियां शुरू हो गईं हैं। नए बस स्टैंड परिसर में 90 गज जमीन पर चार्जिंग पॉइंट बनेंगे और तीन एकड़ जमीन पर पूरा ये स्टेशन होगा। यहां पर बनने वाली बिल्डिंग में 170 के लगभग चार्जिंग पॉइंट लगाए जाने की क्षमता तय की गई है। चार्जिंग पॉइंट के लिए रैकनुमा मशीनें होंगी, जिनको ऑन करने के बाद बसों को बिल्डिंग के बाहर खड़ी करके चार्ज किया जाएगा। इससे एक बार में ही सभी बसों को चार्ज किया जा सकेगा। इस पर 13 करोड़ 96 लाख रुपये खर्च होंगे।
--
4.8 एकड़ भूमि पर बनेगा धारूहेड़ा बस स्टैंड
धारूहेड़ा में भी बस स्टैंड का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की संभावना है। धारूहेड़ा में बस स्टैंड करीब 4.8 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा। इस परिसर में चार्जिंग स्टेशन नहीं होगा। निर्माण खर्च की अनुमानित लागत लगभग 12 करोड़ 78 लाख रुपये है। पहला टेंडर 8.67 करोड़ का फाइनल हुआ है। रेवाड़ी और धारूहेड़ा दोनों बस अड्डों की कुल निर्माण लागत करीब 78.10 करोड़ है।
वर्जन
रेवाड़ी में नए बस स्टैंड के लिए टेंडर जारी किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक होने के बाद फाइनल अप्रूवल मिलेगी। संबंधित प्रक्रिया पूरी करने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। -सत्येंद्र, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग।