{"_id":"6795366bb86110178f068b74","slug":"it-is-the-responsibility-of-every-citizen-to-protect-the-constitution-adc-rewari-news-c-198-1-rew1001-214439-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान की रक्षा करना हर नागरिक का दायित्व : एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान की रक्षा करना हर नागरिक का दायित्व : एडीसी
Sun, 26 Jan 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 23मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम में विद्यार्थियो
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान अभियान के तहत जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अतिरिक्त उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने कहा कि संविधान की रक्षा करना हर नागरिक का दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों और कर्मचारियों को संविधान प्रस्तावना व मतदान करने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर क्विज, निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने कहा कि भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का जनक कहा जाता है। वे संविधान के मुख्य वास्तुकार थे। भारतीय संविधान हमारे अधिकारों की रक्षा करता है। देश के प्रत्येक नागरिक को समानता का अधिकार देता है। देश के प्रत्येक नागरिक को अपने संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा और श्रद्धा रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान एक लिखित दस्तावेज है, जो सरकार और उसके संगठनों के मौलिक बुनियादी संहिता, संरचना, प्रक्रियाओं, शक्तियों और कर्तव्यों और नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों का निर्धारण करने वाले ढांचे को निर्धारित करता है। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।