{"_id":"654537d395314d981206f779","slug":"it-is-necessary-to-put-common-branding-and-rate-list-at-atal-seva-kendras-dc-rewari-news-c-198-1-rew1001-6212-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल सेवा केंद्रों पर कॉमन ब्रांडिंग और रेट लिस्ट लगाना जरूरी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल सेवा केंद्रों पर कॉमन ब्रांडिंग और रेट लिस्ट लगाना जरूरी : डीसी
Fri, 03 Nov 2023 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। डीसी राहुल हुड्डा ने सभी अटल सेवा केंद्र संचालकों को सीएससी पर कॉमन ब्रांडिंग और रेट लिस्ट लगाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अटल सेवा केंद्रों के माध्यम से दी जा रही विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने व निर्धारित वर्ग को केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए यह जरूरी है।
उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी समय-समय पर सीएससी का औचक निरीक्षण करेंगे और कोताही मिलने पर सीएससी संचालक के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे। नागरिकों की सुविधा के लिए जरूरी सेवाओं जैसे विवाह पंजीकरण, रिहायशी प्रमाण पत्र, बीसी, ओबीसी प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र सहित अन्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए अटल सेवा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके लिए सरकार ने सरकारी फीस निर्धारित की है। किसी भी सीएससी संचालक ने निर्धारित फीस से ज्यादा राशि वसूली की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि नागरिक निर्धारित फीस देकर समयबद्ध तरीके से विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ ले सके इसके लिए सभी केंद्रों पर रेट लिस्ट चस्पा करना अनिवार्य है। कोई अटल सेवा संचालक अपने गांव या वार्ड के अलावा किसी दूसरी जगह पर सेंटर संचालित करता पाया गया तो उस केंद्र का लाइसेंस तुरंत प्रभाव से निरस्त कर दिया जाएगा। सभी अटल सेवा केंद्रों पर भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इस दौरान यदि किसी केंद्र पर ब्रांडिंग और सर्विस चार्ट रेट नहीं मिला तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।