फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   It is essential for citizens to be literate for the progress of the nation: Uma Yadav

राष्ट्र की तरक्की के लिए नागरिकों का साक्षर होना अनिवार्य : उमा यादव

Tue, 09 Sep 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 09 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
It is essential for citizens to be literate for the progress of the nation: Uma Yadav
फोटो : 18कार्यक्रम में नवसाक्षर विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देते हुए विद्यालय की प्राचार्य - फोटो : संवाद
रेवाड़ी। बलिदान धर्मसिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लुखी में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। इसके माध्यम से साक्षरता के महत्व का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही विद्यालय की प्राचार्या उमा यादव ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की तरक्की के लिए उसके नागरिकों का साक्षर होना अनिवार्य है। आज भारत विश्व स्तर पर लोकप्रियता हासिल कर रहा है, ऐसे में शत-प्रतिशत साक्षरता का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए विद्यालयों सहित सभी को प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को भी साक्षरता अभियान से जुड़ने और समाज में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय एवं उल्लास कार्यक्रम के सहयोग से नवसाक्षर बने 40 परीक्षार्थियों को राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी संस्थान द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र भेंट किए गए। प्राचार्या उमा यादव ने सभी नवसाक्षरों को हार्दिक बधाई दी और इसे विद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीति शास्त्र प्रवक्ता सुनील यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया, वहीं साक्षरता कार्यक्रम के संयोजक राजपाल यादव ने सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में अमित सोलंकी, अंजू बाला, कैलाश चंद, कविता शर्मा, आशा यादव, सन्नी कुमार, प्रेरणा यादव, सरोज यादव, उमेद सिंह सहित स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed