फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   It is difficult for the villagers of 25 villages to stay in their homes due to the contaminated water being released in Sahbi Barrage: Chiranjeev Rao

साहबी बैराज में छोड़े जा रहे दूषित पानी से 25 गांवों के ग्रामीणों का घरों में रहना मुश्किल : चिरंजीव राव

Mon, 27 Feb 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 27 Feb 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
It is difficult for the villagers of 25 villages to stay in their homes due to the contaminated water being released in Sahbi Barrage: Chiranjeev Rao
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि रेवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा कस्बों में दूषित पानी साहबी बैराज स्थित झील व इसके आसपास छोड़ा जा रहा है। दूषित पानी से साहबी क्षेत्र के खलियावास, खरखड़ा, निगानियावास, निखरी के अलावा आसपास के करीब 25 गावों के ग्रामीणों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। भूमिगत जलस्तर की गुणवत्ता भी खराब हो गई और बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। इसके चलते उन्होंने विधानसभा में शून्य काल के दौरान भी सरकार के सामने समस्या के समाधान के लिए बोला था, लेकिन सरकार का इसके प्रति उदासीन रवैया रहा है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल भी प्रधान सचिव और डीडीपीओ से जवाब मांग चुके हैं। वहीं काफी समय से साहबी में हो रहे पानी प्रदूषण को लेकर ग्रामिणों द्वारा भी आवाज उठाई जा रही है। कुछ समय पहले करीब 25 गांवों के प्रतिनिधियों ने भी महापंचायत की थी।

उन्होंने कहा कि इस बार बजट सत्र में भी मुख्यमंत्री ने स्वयं घोषणा की थी कि मसानी बैराज को पर्यटन स्थल बनाया जाएगा, लेकिन अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। भाजपा के मंत्री, विधायकों और सांसदों को मसले पर बोलना चाहिए, लेकिन वे भी इस पर चुपी साधे हुए हैं। इससे साफ पता चलता है कि जनता की समस्याओं से से भाजपा नेताओं को कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed