फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   It drizzled intermittently, remained cloudy throughout the day

Rewari News: रुक-रुककर हुई बूंदाबांदी, पूरे दिन छाए रहे बादल

Wed, 05 Feb 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 05 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
It drizzled intermittently, remained cloudy throughout the day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले में मंगलवार को रुक-रुक कर बूंदाबांदी हुई। बीच में कुछ समय के लिए हल्की धूप निकली। इसके बाद फिर बादल छा गए। सर्द हवा भी चली जिससे ठंड का अहसास हुआ।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में करीब 7 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पूरे इलाके में हल्की दक्षिणी पूर्वी हवाएं चलने से नमी की मात्रा में बढ़ोतरी हुई, जिसकी वजह से कोहरा की गतिविधियां देखने को मिली। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर हल्की बर्फबारी और पंजाब और पंजाब से सटे हरियाणा के हिस्सों में छिटपुट बूंदाबांदी जबकि शेष हरियाणा में केवल आंशिक बादल देखने को मिली है।
विज्ञापन



बताया कि फरवरी के पहले पखवाड़े में ठंड रहेगी। फरवरी में 5 से 6 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसमें केवल दो पश्चिमी विक्षोभ से हल्की बारिश की गतिविधियों की संभावना है। 11 फरवरी और 15 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव दिखेगा। हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। फरवरी के दूसरे पखवाड़े में दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से क्षेत्र में तापमान में बढ़ोतरी होगी। फिजिशियन डॉक्टर मनीष का कहना है कि मौसम में बदलाव के चलते अधिकांश लोग बीमार पड़ रहे हैं। इस मौसम में सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजमेर वंदे भारत आधा घंटा लेट रही:

मौसम बदलने से ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव पड़ रहा है। अजमेर वंदे भारत आधा घंटा लेट रही। अला हजरत, जिम कॉर्बेट, पोरबंदर एक्सप्रेस आधा घंटा की देरी से चली। यात्रियों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed